हरियाणा में नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस

हरियाणा में नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी कांग्रेस
X
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं। सैलजा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव होने हैं। उनके द्वारा नगर निगम चुनावों को लेकर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल जी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी व अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक रूप से विचार विमर्श किया गया है। विचार विमर्श के बाद कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है कि वह आगामी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी।

बरोदा में मात खाने के बाद भाजपा बरत रही सतर्कता

प्रदेश में भले ही गठबंधन की सरकार है, लेकिन सोनीपत शहर में हालात इसके विपरीत हैं। क्योंकि यहां कांग्रेस का विधायक होने के कारण भाजपा-जजपा गठबंधन के लिए चुनाव आसान नहीं रहेगा। बरोदा में माता खाने के बाद भाजपा सतर्कता बरते हुए विजेता चेहरे की तलाश में लगी हुई र्है। फिलहाल पूर्व विधायक देवीदास के पौत्र तरूण गंगवानी व भाजपा के युवा नेता योगेशपाल अरोड़ा पूरी तरह से सक्रिय हैं और प्रचार-प्रसार में लगे हैं। वहीं, वरिष्ठ नेताओं में ललित बतरा व पूर्व विधायक अनिल ठक्कर के नामों की भी चर्चा हो रही है। दूसरी ओर भाजपा की ओर जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला व जजपा नेता अमित बिंदल भी चुनाव लड़ने की मनसा जता चुके हैं। जानकारों का कहना है कि भाजपा इस समय मेयर पद जीतने के लिए उपयुक्त चेहरे की तलाश कर रही है।

Tags

Next Story