अब रोहतक में चला बुलडोजर : नगर निगम ने नशा तस्करों के मकान ढहाए

हरिभूमि न्यूज. रोहतक
जिला प्रशासन ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की। बुधवार सुबह नगर निगम की टीम पुरातत्व विभाग की टीम के साथ नशा तस्करों के मकान गिराने पहुंची। इस दौरान दो मकान गिराए गए। लोगों के विरोध को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा, जिसकी अगुवाई डीएसपी डॉ रविंद्र कुमार ने की।
मामले के अनुसार, नशा तस्कर कई साल से नशा बेचते हैं। इसी वजह से कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उनको बार-बार समझाया जा रहा था लेकिन वह जेल से आने के बाद फिर से नशा बेचना शुरू कर देते थे। उसके बाद जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग और नगर निगम के साथ मीटिंग कर मकान गिराने का निर्णय लिया। दोनों मकान भाई बहन के बताए गए हैं।
डीएसपी डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस देने के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाइ की गई है। यह संपत्ति नशा बेचकर बनाई गई थी। इससे पहले भी यहां एक महिला का मकान तोड़ा गया था। उन्होंने बताया भविष्य में भी नशा तस्करों के खिलाफ जोर शोर से कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि नशे से कमाई गई संपत्ति को केस से अटैच किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS