नगर निकाय चुनाव रिजल्ट : कुरुक्षेत्र जिले में चेयरमैन पद पर दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा व एक पर आप का कब्जा

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
नगर निकाय चुनाव में जिला की लाडवा, शाहबाद, पिहोवा व इस्माईलाबाद पालिकाओं में चेयरमैन पद पर दो सीटों पर भाजपा, एक पर जजपा व एक सीट पर आप ने कब्जा किया। लाडवा में भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना ने आजाद प्रत्याशी सुमित बंसल को 1416 मतों के अंतर से हराया। वहीं पिहोवा में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने आशीष शर्मा ने आप प्रत्याशी अनिल धवन को 55 मतों के अंतर से हराया। इसके अलावा शाहबाद में जजपा प्रत्याशी गुलशन कुमार ने आजाद प्रत्याशी हरीश कवातरा को 6475 मतों से हराया और इस्माईलाबाद में निशा कानो ने भाजपा प्रत्याशी पूजा गर्ग को 101 मतों के अंतर से हराया।
लाडवा में साक्षी खुराना ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। इस बार चेयरमैन पद के लिए सीधा चुनाव हुआ। लाडवा नगरपालिका के प्रधान व पार्षद प्रत्याशियों की वोटों की गिनती बीडीपीओ कार्यालय लाडवा में हुई। इस्माईलाबाद नगरपालिका की मतगणना इस्माईलाबाद के बीडीपीओ कार्यालय में हुई। पिहोवा नगरपालिका की मतगणना टैगोर स्कूल में व शाहाबाद की मतगणना आर्य कन्या कॉलेज शाहाबाद में हुई। सुबह 8 बजे से ही मतणगना कार्य शुरू हो गया था। मतगणना शुरू होने से पहले ही मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थक जुटने शुरू हो गए थे।
प्रधान - लाडवा नगरपालिका में किसको कितने वोट मिले
1. भाजपा प्रत्याशी साक्षी खुराना- 5818
2. कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुमित बंसल- 4402
3. आप प्रत्याशी अनिल माटा- 4358
4. निर्दलीय प्रत्याशी राजन- 174
5. बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी प्रवीण बौद्ध-67
-शाहाबाद नगर पालिका में किसको कितने वोट मिले
1. जजपा प्रत्याशी गुलशन कुमार-12345
2. निर्दलीय हरीश कवातरा- 5870
3. निर्दलीय तिलकराज अग्रवाल-3278
4. बसपा से संजीव कुमार- 625
5. आप से अमरजीत कौर- 284
6. इनेलो से गुरशरण सिंह- 367
इस्माईलाबाद नगरपालिका में किसको कितने वोट मिले
1. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी निशा कानो- 1503
2. भाजपा प्रत्याशी पूजा गर्ग- 1402
3. निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति अरोड़ा- 1225
4. निर्दलीय प्रत्याशी दीपशिखा कंसल- 927
5. कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी निशा भांवरा- 1003
6. निर्दलीय प्रत्याशी हरजीत कौर- 1015
7. निर्दलीय प्रत्याशी दलजीत कौर-879
-पिहोवा नगरपालिका में किसको कितने वोट मिले
1. भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा-9312
2. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अनिल धवन-9257
3. जजपा समर्थित प्रत्याशी गीता डाबर- 832
4. निर्दलीय प्रत्याशी सुरिंद्र गोयल-564
5. निर्दलीय किशन सिंह -58
6. निर्दलीय अरुण कुमार- 122
7. निर्दलीय पंकज मित्तल-67
8. निर्दलीय बारू राम- 31
वार्ड वाइज कौन जीता
-इस्माईलाबाद : वार्ड 1 से प्रीतम लाल, 2 से बीरमती, 3 से सीमा गर्ग, 4 से जसविंद्र कौर, 5 से रशपाल, 6 से संगीता, 7 से संदीप सिंह, 8 से सुमन, 9 से अश्वनी कुमार, 10 से मोहन लाल, 11 से सीमा रानी, 12 से वगेश जिंदल व वार्ड 13 से हर्षवीर सिंह विजयी रहे।
-लाडवा : वार्ड 1 से शेरा सिंह, 2 से रोहित गर्ग, 3 से अशवनी चोपडा, 4 से हरजिंदर कौर, 5 से कौशल्या खुराना, 6 से दवेंद्र मान, 7 से स्मृति खुराना, 8 से धर्मपाल सैनी, 9 से राजू, 10 से अमित खुराना, 11 से मोहित कश्यप, 12 से मधु सैनी, 13 से अमरजीत कौर, 14 से हन्नी शर्मा व वार्ड 15 से रूबी रानी विजयी रहे।
-पिहोवा : वार्ड नंबर 1 से लाभ सिंह, वार्ड 2 से मनिंद्र कौर, वार्ड 3 पिंकी, वार्ड 4 से दीपिका शर्मा, वार्ड 5 से ज्योति, वार्ड 6 से विकास कुमार, वार्ड 7 से फूल सिंह, वार्ड 8 से गगनदीप, वार्ड 9 से रविकांत, वार्ड 10 से पराग, वार्ड 11 जयपाल शर्मा, वार्ड 12 से सारिका कौशिक, वार्ड 13 से दीपक प्रकाश, वार्ड 14 से दर्शना रानी, वार्ड 15 से स्वर्ण कौर, वार्ड 16 राजेश कुमार व वार्ड 17 से प्रिंस गर्ग विजयी रहे।
- शाहाबाद : वार्ड 1. से राजेश उप्पल, वार्ड 2 से अजय तुषार, वार्ड 3 से मीनाक्षी शर्मा, वार्ड 4 से निशा ठुकराल, वार्ड 5 से सुनील बत्रा, वार्ड 6 से विजय कुमार, वार्ड 7 से नीरज कुमार, वार्ड 8 से अमित सिंघल, वार्ड 9 से जसवीर सैनी, वार्ड10 से ईशु कुमारी, वार्ड 11 से आरती गुप्ता, वार्ड 12 से हीरालाल, वार्ड 13 से नवनीत कौर, वार्ड 14 से अमृत लाल, वार्ड 15 से प्रवीण कुमार, वार्ड 16 से रितु, वार्ड 17 से पंकज कुमार, वार्ड 18 से भाविका व वार्ड 19 से जगतार सिंह विजयी रहे।
पिहोवा। रिटर्निंग अधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त करते पिहोवा नगर पालिका के चेयरमैन आशीष शर्मा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS