नगरपालिका कर्मियों ने की भूख हड़ताल, ये हैं मांगें

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर क्रमिक भूख हड़ताल के तहत नगर पालिका कर्मचारी कुरुक्षेत्र के प्रांगण में सुनील कुमार, बलवान सिंह, सरोज, परमजीत कौर, विक्रम, सुनीता देवी, रमेश, अनिल कुमार, नीलम देवी, रेखा राणी, कली राम, राम लाल गुडी, लाजो, दर्शना देवी, सुमित कुमार, भूख हड़ताल पर सुभाष गुस्सर राज्य उप प्रधान ने माला पहनाकर बिठाया।
उन्होंने बताया कि सरकार की हठधर्मिता को देखते हुए कर्मचारियों को ये कदम उठाया गया। 25 अप्रैल 2020 व 17 अगस्त को हुए समझौते को अभी तक लागू नहीं किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र, जितेंद्र बंसल जिला प्रधान रिटायर कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र तथा सुरेन्द्र कुमार मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजि नं 41 संम्ब्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप प्रधान ने सरकार को चेताया कि यदि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू करे अन्यथा 28-29 मार्च 2022 की हड़ताल के साथ साथ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।जिस की सारी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।
भूख हड़ताल में बनारसी दास जिला प्रधान नगर पालिका कर्मचारी संघ कुरुक्षेत्र, रामेश्वर, राजेश कुमार, विशाल, जोनी, नीलम देवी, बलविंदर सिंह, रेखा राणी, कुसुम, बंती देवी, विद्धा देवी सलिन्दर कौर, पम्मी, सुशील कुमार, श्रीपाल, विपिन, विकास दरोगा, कृष्ण दरोगा, राजेंद्र प्रसाद, जुम्मन दरोगा आदि उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS