Murder In Panipat : नहर में मिला लापता युवक का शव, दोनों हाथ- पैर बंधे बेल्ट से, मुंह में ठूंसा था कपड़ा

Murder In Panipat : नहर में मिला लापता युवक का शव, दोनों हाथ- पैर बंधे बेल्ट से, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
X
15 जुलाई को दी शिकायत में रेखा ने बताया था कि वह गोपाल कॉलोनी की रहने वाली है। उसका बेटा सुरेश नशे करने का आदी था। जोकि 14 जुलाई की शाम 8 बजे से घर से बिना बताए चला गया था।

पानीपत। पानीपत में दो दिन से लापता युवक का शनिवार शाम को शव बरामद हुआ। गोपाल कॉलोनी घर से लापता हुए युवक सुरेश का शव सिवाह स्थित नहर पर मिला। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक के हाथ सिर के ऊपर खड़ी अवस्था में बांधे हुए थे। हाथों को बेल्ट और कपड़े की सहायता से कसकर गांठ मारकर बांधा हुआ था। दोनों पैर भी कपड़े से बंधे थे और साथ ही उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।

सुरेश का शव जिस हालत में मिला है उससे उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके से शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को 15 जुलाई को दी शिकायत में रेखा ने बताया था कि वह गोपाल कॉलोनी की रहने वाली है। उसका बेटा सुरेश नशे करने का आदी था। जोकि 14 जुलाई की शाम 8 बजे से घर से बिना बताए चला गया था। जिसके बारे में अगली सुबह पड़ोसियों ने बताया कि वह नहर किनारे बैठा हुआ था। वह नशे में धुत था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।


Tags

Next Story