यमुनानगर में मर्डर : खेत में काम कर रहे 2 भाइयों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल

यमुनानगर में मर्डर : खेत में काम कर रहे 2 भाइयों को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल
X
गांव हाफिजपुर निवासी मृतक 40 वर्षीय मुस्तकीम बुधवार शाम को अपने भाई इकबाल के साथ खेत में काम कर रहा था।

हरिभूमि न्यूज : यमुनानगर

यमुनानगर जिले के गांव गनौली में खेतों में कार्य कर रहे सगे भाईयों पर बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक गांव हाफिजपुर निवासी 40 वर्षीय मुस्तकीम बुधवार शाम अपने भाई इकबाल के साथ खेत में काम कर रहा था। तीन माह पहले जरनैल सिंह नामक व्यक्ति ने किसी को जमीन दिलवाने के बारे में बात की। जिस पर मुस्तकिन ने जरनैल को गांव गनौली में 22 एकड़ जमीन दिखा दी। इस दौरान जमीन का सौदा भी तय हो गया। इस जमीन की देखरेख के लिए खरीदने वाले व्यक्ति ने मुस्तकीम को जिम्मेदारी दी।

इस जमीन की देखरेख मुस्तकीम द्वारा किए जाने का जरनैल सिंह विरोध कर रहा था। वह चाहता था कि जमीन की देखरेख का जिम्मा उसको मिले। इससे ही रंजिश बनी हुई थी। इकबाल ने बताया कि वह शाम करीब छह बजे अपने छोटे भाई मुस्तकीम के साथ खेत में गन्ना लोड करा रहा था। मजदूर लगे हुए थे। तभी एक बाइक पर जरनैल सिंह व उसका साथी आया। उन्होंने एकदम से दो गोली चलाई। एक गोली मुस्तकीम की छाती में लगी। जबकि एक गोली उसे बाजू में लगी। जिससे मुस्तकीम की मौत हो गई। छछरौली थाना पुलिस समेत सीआइए वन, शहर यमुनानगर थाना से पुलिस टीम सिविल अस्पताल यमुनानगर में पहुंच गई। मृतक मुस्तकीम का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। छछरौली थाना प्रभारी लज्जा राम ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Tags

Next Story