मर्डर का 4 साल बाद खुलासा : पति ने मां के साथ मिलकर पीट-पीटकर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
मोहाना थाना क्षेत्र में चार साल बाद विसरा रिपोर्ट में महिला की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला उजागर हुआ है। विसरा रिपोर्ट आने पर चिकित्सक की राय दर्ज कर पुलिस ने आरोपित पति व उसकी मां के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपित मां व बेटे ने महिला को बीमार होने के चलते मौत होने की जानकारी मृतका के भाई को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सुुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
करनाल के गांव चोरकारसा के रहने वाले दयानंद ने 16 अगस्त 2018 को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बहन रेखा का विवाह मोहाना के विक्रम के साथ किया था। शादी को करीब 12 साल हो गए थे। उसकी बहन ने बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद उसे बीमार होने की बात कही जाने लगी। 16 अगस्त 2018 को उसकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। ससुराल पक्ष ने बीमारी के चलते तबीयत खराब होना बताया। उसे लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम के दौरान ही विसरा सुरक्षित रख लिया था। विसरा की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय के लिए इसको पीजीआई में मेडिकल बोर्ड को भेज दिया गया था। अब पुलिस को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। पीजीआइ खानपुर में मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डा. पवन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि रेखा की मौत स्वाभावित नहीं थी। उनकी मौत बीमारी के कारण नहीं हुई थी। उसको बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से उसके शरीर के कई अंदरुनी अंगों पर चोट आई थी। चोट के कारण उसकी मौत हुई थी। अब पुलिस ने मृतका रेखा के पति विक्रम और सास शांति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्ची को दिया था जन्म, रखने लगे थे विरोध
मिली जानकारी के अनुसार शादी के करीब 12 साल बाद रेखा ने बच्ची को जन्म दिया था। पति व सास ने उसकी जच्चा रहते हुए पीटाई कर दी थी। जिसके बाद वह काफी बीमार पड़ गई। रिपोर्ट में पीट-पीटकर घायल करने का खुलासा हुआ हैं। पिटाई ज्यादा होने पर उसकी तबीयत ओर भी बिगड़ने लगी। उसे लेकर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी।
मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज
महिला की मौत बीमारी के होने के चलते बताया गया था। विसरा रिपोर्ट व चिकित्सक की राय लेकर मां-बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड की अपील की। अदालत ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। - समुंद्र सिंह, जांच अधिकारी मोहाना थाना।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS