लाखों में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस, 22 लीटर दूध देती है, हर तरफ हाे रही चर्चा

लाखों में बिकी मुर्रा नस्ल की भैंस, 22 लीटर दूध देती है, हर तरफ हाे रही चर्चा
X
गांव ईक्कस निवासी पशुपालक अनिल के मुर्रा नस्ल की भैंस लक्ष्मी ने वारे-न्यारे कर दिए हैं। अनिल की भैंस लक्ष्मी को पशु व्यापारी रणबीर मलिक ने तीन लाख 26 हजार रुपये में खरीदा है।

Jind News : मुर्रा नस्ल भैंस यूं ही काला सोना नहीं कहा जाता है। मुर्रा की सही देखभाल तथा सही खुराक दी जाए तो पशु पालक के लिए सोने की खान साबित हो सकती है। गांव ईक्कस निवासी पशुपालक अनिल के मुर्रा नस्ल की भैंस लक्ष्मी ने वारे-न्यारे कर दिए हैं। अनिल की भैंस लक्ष्मी को पशु व्यापारी रणबीर मलिक ने तीन लाख 26 हजार रुपये में खरीदा है।

अनिल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी के साथ पशुपालन का काम भी करता है। उसके पास चार मुर्रा नस्ल की भैंस हैं। साढ़े चार वर्षीय लक्ष्मी का दूसरा ब्यात था। जिसने पांच दिन पहले कटड़ी को जन्म दिया। पहले ब्यात में 22 लीटर दूध दिया था। इस बार 25 लीटर से ज्यादा दूध दिया जाना है। अन्य पशुओं की तरह उसने लक्ष्मी का ख्याल रखा। गांव में भैंस की चर्चा भी चलती रही। अब पशु व्यापारी आने शुरू हुए तो दाम अच्छे मिले तो तीन लाख 26 हजार रुपये में बेच दिया।

पशु व्यापारी रणबीर ने बताया कि उसकी दो जगह पशु डेयरी है। लक्ष्मी प्योर मुर्रा नस्ल है। दूध भी अच्छा है। कीमत भी उसके अनुसार लगा कर खरीदी है। वह लक्ष्मी के वंश को आगे बढाएगा। अनिल की भैंस की तीन लाख 26 हजार में बिकना चर्चा का विषय बना रहा।

पशु चिकित्सक डा. धर्मेद्र बत्रा ने बताया कि मुर्रा बहुत अच्छी नस्ल है। सही तरीके से पशुपालन किया जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जिसमे सरकार पशु पालक का पूरा सहयोग करती है।

ये भी पढ़ें- हरियाणा सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, रोडवेज बसों में बहनें कर सकेंगी फ्री यात्रा

Tags

Next Story