निजी स्कूल में म्यूजिक टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, संज्ञान ना लेने पर प्राचार्य पर भी केस दर्ज

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
रेवाड़ी में दिल्ली रोड हासांका गांव स्थित एक बड़े निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा के साथ म्यूजिक शिक्षक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल को बताया तो उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी म्यूजिक शिक्षक के साथ प्रिंसिपल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि म्यूजिक टीचर राज कुमार ने बुधवार को उनकी बेटी को अकेले में बुलाकर छेड़छाड़ की। जिसके बाद वह रोती हुई क्लास रूम में पहुंची। जहां एक शिक्षक ने साथ जाकर प्रिंसिपल को घटना की जानकारी दी। जिस पर प्राचार्य ने उसे निश्चित रहने की बात कहते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। सबकुछ जानते हुए भी देर शाम तक स्कूल प्रबंधन ने उनको कोई जानकारी नहीं दी। देर शाम पूछने पर बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां काे दी। जिसके बाद परिजनों ने स्कूल प्राचार्च विक्रम यादव और म्यूजिक शिक्षक राज कुमार के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी। एएसपी पूनम दलाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज हो चुका है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS