हरियाणा: मुस्लिम युवक ने अपनी प्रेमिका से शादी रचाने के लिए बदला अपना धर्म, मंदिर में लिए साथ फेरे

हरियाणा के यमुनानगर में एक मुस्लिम युवक ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। साथ ही अपना नाम बदलकर अकरम से अरविंद कर लिया। इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ मंदिर में साथ फेरे ले लिया। युवक यमुनानगर के मंडेबरी का रहने वाला है और युवती छप्पर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
बता दें कि अकरम पर युवती को अपने साथ भगाकर ले जाने का आरोप था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले के तहत दोनों की तलाशी शुरू की। इस बीच दोनों शादी कर कोर्ट में पहुंच गए और सुरक्षा की मांग की।
कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद, अदालत ने यमुनानगर के एसपी को दोनों को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया। फिर पुलिस ने उन्हें सेफ हाउस भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अकरम का हिंदू धर्म की एक लड़की से अफेयर चल रहा था।
इस बीच लड़की 8 नवंबर की रात को अपने घर से फरार हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजने की कोशिश की, लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस स्टेशन में अकरम के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले के तहत दोनों की तलाशी शुरू की।
इस बीच पुलिस को हाईकोर्ट से जानकारी मिली कि दोनों ने शादी कर ली है और सुरक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे हैं। दोनों ने कोर्ट में बताया कि अकरम ने अरविंद बनकर लड़की से पंचकूला के सेक्टर-19 के एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुरक्षा याचिका की गुहार लगाई।
इस याचिका के बाद कोर्ट ने यमुनानगर के एसपी को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल दोनों को सेफ हाउस भेज दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS