हरियाणा निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, कहीं तेज तो कहीं धीमी गति से शुरू हुई वोटिंग, देखें तस्वीरें

प्रदेश में 18 नगरपरिषदों व 28 नगरपालिका के लिए रविवार काे सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। कई जिलों में मतदान केन्द्रों पर मतदान करने में सुबह से तेजी दिखी तो कही धीमी गति रही। अधिकारियों ने मतदान केंदों पर पहुंचकर कानून व्यवस्था की जानकारी ली। 18 नगरपरिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। वहीं 28 नगरपालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
बावल नगर पालिका के चुनाव के लिए मौसम खराब होने के बावजूद मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान में रूचि दिखाना शुरू कर दिया, जिस कारण पहले एक घंटे में करीब 15 फीसदी मतदान हुआ। सभी ईवीएम बूथों पर मॉक पोल के बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। चेयरमैन पद के लिए 12 और वार्ड पार्षदों के लिए 43 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय ईवीएम में बंद करेंगे। चेयरमैन पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। 13 वार्ड पार्षदों के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं, जबकि वार्ड नं. 6 से देवेंद्र को निर्विरोध चुना जा चुका है। मतदाता सूची के अनुसार बावल नपा क्षेत्र में कुल 10995 मतदाता हैं, जिनमें से करीब 200 की मौत हो चुकी है। सुबह मौसम खराब हो के बावजूद मतदाताओं ने मतदान केंद्रों की ओर रुख करना शुरू दिया। पांच वार्डों में पहले एक घंटे में 344 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
हांसी में 9 बजे तक हुआ 12 फीसदी मतदान
हांसी नगर परिषद के चुनाव के लिए रविवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। मौसम खराब होने के कारण सुबह मतदान की गति धीमी रही जिसके कारण पहले दो घंटे में करीब 12 फीसदी मतदान हुआ। सभी ईवीएम बूथों पर मॉक पोल के बाद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शुरू हुआ। चेयरमैन पद के लिए 7 और 27 वार्ड पार्षदों के लिए 107 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्णय ईवीएम में बंद करेंगे। वार्ड नं. 8 से कुक्कु सरदार को निर्विरोध पार्षद चुना जा चुका है। मतदाता सूची के अनुसार हांसी नगर परिषद में कुल 63078 मतदाता नगर परिषद प्रधान तथा 27 नगर पार्षदों का चुनाव करेंगे। इनमें 32284 पुरुष तथा 29794 महिला मतदाता हैं। सुबह मौसम खराब हो के बावजूद मतदाताओं ने मतदान केंद्रों की ओर रुख करना शुरू दिया। और दोपहर तक मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।
हांसी नगर नगर परिषद चुनाव में मतदान के लिए केंद्र पर पहुंचे लोग।
कैथल नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान करने के बाद हाथ पर लगी स्याही दिखाते मतदाता।
महम में नगर पालिका का चुनाव
महम में नगर पालिका का चुनाव के लिए सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया था। ढाई घंटे में करीब 13 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां प्रधान पद के लिए 11 प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 53 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। शहर में 15 वार्ड हैं, जिनमें 19 बूथ बनाए गए हैं और 16 हजार 716 मतदाता हैं। ये मतदाता अपने वार्ड के पार्षद के लिए और शहर के प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। शहर में पहली बार प्रधान का चुनाव सीधा किया जा रहा है। प्रधान पद के मतदान के लिए अलग से ईवीएम है जबकि पार्षद पद के लिए अलग से। महम में प्रधान का पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है।
पहले दो घंटे में गन्नौर में सबसे अधिक मतदान हुआ है। गन्नौर में 7.4 फीसदी, गोहाना में 5.4 और कुंडली में मतदान 4.7 फीसदी हुआ है।
पिहोवा में मतदान केंद्र में लाइन में खड़े मतदाता।
शहरी निकाय चुनाव को लेकर जींद में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी 8:15 बजे तक 6% मतदाताओं ने किया अपने मत का प्रयोग।
झज्जर : वोट डालने के बाद निशान दिखाती महिला वोटर।
रानियां में वोट डालने के लिए कतार में लगे मतदाता वोटर कार्ड दिखाते हुए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS