प्रेरणा स्रोत बने नरेंद्र शर्मा : सहज योग द्वारा लोगों को मानसिक व स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे

तरूण वधवा : कुरुक्षेत्र
स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है। आधुनिक युग में खराब जीवनशैली के कारण हम अस्वस्थ रहने लगे हैं। इन सबके कारण हमें विभिन्न प्रकार की बीमारियां हो जाती हैं अत: हमें स्वस्थ रहने के लिए अपना ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। सहज योग केन्द्र कुरूक्षेत्र के समन्यक नरेंद्र शर्मा सहज योग द्वारा लोगों को मानसिक व स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रहे है। सहजयोग का हिंदी में अर्थ है कि सह =आपके साथ और ज =जन्मा हुआ योग से तात्पर्य मिलन या जुड़ना अत: वह तरीका जिससे मनुष्य का सम्बन्ध परमात्मा से हो सकता है सहजयोग कहलाता है।
नरेंद्र बताते है कि सहज योग में हमें अपने शरीर के अन्दर के चक्रों व नाड़ियों के विषय में जानकारी दी जाती है। कुण्डलिनी शक्ति कैसे जागृत होती है, ध्यान कैसे करें, निर्विचारिता की स्थिति कैसे प्राप्त करें, ये सब माताजी निर्मला देवी ने उन्हें बताया है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि वे वर्ष 2008 में सहज योग केंद्र से जुड़े। वर्ष 2008 में वे बैंगलोर गए हुए थे जहां पर उन्हें सहज योग के बारे में पता चला। वे सहज योग केन्द्र पर गए। जैसे ही उन्होंने सहज योग में ध्यान किया तो उन्हें आत्मिक शांति, निर्विचारिता, व सन्तुलन की स्थिति प्राप्त हुई। सहज योग से जुड़ने के बाद उन्हें मानसिक व स्वास्थ्य के साथ-साथ आनंद की अनुभूति हुई। इसके बाद वे व उनका परिवार लगातार सहज योग कर रहे है। इसके अलावा वे लोगों को सहज योग के बारे जागरूक भी कर रहे है। स्कूलों में जाकर बच्चों को सहज योग के बारे में बताते है और उन्हें सहज योग करवाते भी है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, पार्कों इत्यादि में लोगों को सहज योग बारे जागरूक करते रहते है।
लोगों को बताते है कि सहज योग द्वारा वे किस प्रकार लाभ ले सकते है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहज योग का स्टॉल भी लगाया जाता है जहां पर केंद्र से जुड़े सदस्य लोगों को सहज योग से जोड़ने का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि सहज योग पद्धति मानव के भौतिक, बौद्धिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक ध्यान रखती है। नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सहज योग केन्द्र द्वारा हर रविवार को कुरुक्षेत्र मॉडल पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में सहज योग का ध्यान करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि जीवन को सुखी, स्वस्थ व संतुलित बनाने के लिए सहज योग जरूरी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS