Narnaul : सीएम फ्लाइंग ने राशन डिपो पर मारा छापा, 86 लीटर सरसों का तेल मिला अधिक

Narnaul : सीएम फ्लाइंग ने राशन डिपो पर मारा छापा, 86 लीटर सरसों का तेल मिला अधिक
X
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने वीरवार शाम के समय उपमंडल के गांव सुंदरह में छापामारी की। जांच के दौरान 86 लीटर सरसों का तेल अधिक मिला। डिपो संचालक के खिलाफ टीम ने केस दर्ज करवाया।

Narnaul : मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम ने वीरवार शाम के समय उपमंडल के गांव सुंदरह में छापामारी की। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम से सहायक उप निरीक्षक सचिन कुमार व उनका स्टाफ तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कनीना से निरीक्षक ध्यान सिंह सिंह व गुप्तचर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारते हुए रिकार्ड को जांचा। जांच के दौरान 86 लीटर सरसों का तेल अधिक मिला। डिपो संचालक के खिलाफ टीम ने केस दर्ज करवाया।

विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने गांव सुंदरह में जाकर राजेंद्र डिपो धारक का पीओएस मशीन के अनुसार राशन चेक किया। डिपो चालक के पास बेवल कलवाड़ी मुंडायन की राशन सप्लाई भी अटैच है। इसके अलावा दौगड़ा जाट की मशीन भी उसके पास राशन वितरण के लिए है। इस पर संयुक्त टीम ने दोनों पीओएस मशीनों के स्टॉक की जांच की, जिसमें टीम द्वारा जांच करने पर गेहूं व चीनी ठीक मात्रा में पाए गए, लेकिन 86 लीटर सरसों का तेल पीओएस मशीन में उपलब्ध स्टॉक से अधिक मात्रा में पाया गया। जिस पर कार्रवाई करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ध्यान सिंह ने डिपो धारक राजेंद्र के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया और डिपो धारक को पुलिस के हवाले कर दिया। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता द्वारा क्षेत्र में राशन डिपो, बाजरे की खरीद, अनाज मंडी आदि में समय-समय पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Jind : नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष कैद, 20 हजार लगाया जुर्माना

Tags

Next Story