Narnaul News : मुठभेड़ में शहीद जवान अशोक यादव का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव में पसरा सन्नाटा

हरिभूमि न्यूज. नांगल चौधरी : गुवाहटी में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में ढाणी जाजमा (दत्ताल) निवासी अशोक यादव वीरगति को प्राप्त हो गया है। ITBP के जवान गुरुवार देर शाम को शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर पैतृक गांव पहुंचे। जहां सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ सशस्त्र सलामी देकर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया है। अशोक की शहादत पर परिजनों को गर्व है, वहीं गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक ढाणी जाजमा निवासी हवा सिंह पुत्र बनवारी लाल के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अशोक यादव 2012 में ITBP में भर्ती हुआ था। दूसरा पुत्र दिल्ली बतौर चालक काम करता है। बुधवार की रात 12 बजे अशोक यादव ड्यूटी पर तैनात हुआ था। करीब 3.30 बजे नक्सलियों ने अंधेरे में छुपकर गोलीबारी शुरू कर दी। अशोक यादव ने भी गोलीबारी की, किंतु अंधेरा होने के कारण निशाना स्टीक नहीं लगा। इसी दौरान अशोक यादव को सीने में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में विभागीय अस्पताल लाया गया। किंतु रक्त स्राव अधिक होने के कारण बचाया नहीं जा सका।
ITBP की विभिन्न औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को हवाई जहाज की मदद से दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। जहां से ITBP के जवान विभागीय वाहन में शव लेकर ढाणी जाजमा पहुंचे। नांगल चौधरी के नायब तहसीलदार हरिओम ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को प्रशासनिक सम्मान दिया। Haryana Police और ITBP ने संयुक्त सशस्त्र सलामी देकर शहीद को अंतिम विदाई दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि शहीद के पीछे माता-पिता, पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। इस मौके पर थाना प्रभारी रामनाथ, प्रवीण चौधरी, विनोद भील, पंचायत समिति के चेयरमैन कर्मपाल यादव व एडवोकेट अनिल यादव मांदी मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS