Narnaul : 23 दिसंबर से बदले समय पर चलेगी श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस

Narnaul : 23 दिसंबर से बदले समय पर चलेगी श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस
X
  • सतनाली से तिलकब्रिज तक समय में हुआ आंशिक परिवर्तन, ट्रेन 3:51 बजे आएगी सतनाली
  • यात्रियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी गाड़ी के समय में परिवर्तन की मांग

Narnaul : यात्रियों की मांग पर रेलवे की ओर से 14727 श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज एक्सप्रेस का सतनाली से तिलकब्रिज तक समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन 23 दिसंबर से सतनाली से तिलकब्रिज तक परिवर्तित समय से संचालित होगी। श्रीगंगानगर से सतनाली तक इसका समय पूर्ववत रहेगा। दैनिक रेल यात्री संघ एवं सतनाली रेल संघर्ष समिति प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने बताया कि इस ट्रेन के समय परिवर्तन के लिए दैनिक रेल यात्री संघ काफी लंबे समय से प्रयास कर रहा था।

उन्होंने बताया कि नई समय सारिणी में इस ट्रेन का समय सतनाली स्टेशन पर रात 3:30 बजे कर दिया गया था और यह ट्रेन आधे घंटे से भी अधिक समय तक रेवाड़ी स्टेशन पर खड़ी रहती, जिससे सतनाली व इससे आगे रेवाड़ी तक के स्टेशनों के विशेषकर दैनिक रेलयात्री काफी परेशान थे। दैनिक रेल यात्री संघ की ओर से इसके समय में परिर्वतन की मांग की जा रही थी और इसके लिए अनेक बार पत्र व्यवहार किया गया, साथ ही सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने भी पत्र लिखे। दैनिक रेल यात्री संघ के सार्थक प्रयास से अब इस ट्रेन का सतनाली से तिलकब्रिज तक समय में परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने सतनाली स्टेशन पर 22471-72 बीकानेर इंटरसिटी व 19701-02 सैनिक एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। जिसके लिए क्षेत्रवासी काफी लंबे अरसे से मांग कर रहे हैं और सांसद धर्मबीर सिंह भी अनेक बार पत्र लिख चुके हैं।

यह रहेगी समय सारणी

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज का 23 दिसम्बर से सतनाली से तिलकब्रिज तक आंशिक समय परिवर्तन किया जाएगा, जबकि श्रीगंगानगर से सतनाली तक इसका समय पूर्ववत रहेगा। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से रात 8:20 बजे चलकर अलसुबह 3:51 बजे सतनाली, 4:01 बजे नावां, 4:10 बजे नांगल डिगरोता, 4:28 बजे महेंद्रगढ़, 4:37 बजे बोजावास, 4:43 बजे गुढ़ा केमला, 4:49 बजे कनीनाखास, 5:02 बजे डहीना जैनाबाद, 6:00 बजे रेवाड़ी, 6:12 बजे कुंभावास मुंढलिया, 6:19 बजे खलीलपुर, 6:28 बजे ईंच्छापुरी, 6:36 बजे पटौदी रोड, 6:43 बजे जटौला जौड़ी सांपका, 6:49 बजे ताज नगर, 6:55 बजे पातली, 7:05 बजे गढ़ी हरसरू, 7:11 बजे बसई धनकोट, 7:19 बजे गुरुग्राम, 7:27 बजे बिजवासन, 7:33 बजे शाहबाद मोहम्मदपुर, 7:39 बजे पालम, 7:48 बजे दिल्ली कैंट, 8:04 बजे पटेलनगर, 8:09 बजे दयाबस्ती, 8:13 बजे विवेकानंदपुरी हाल्ट, 8:18 बजे दिल्ली कासगंज, 8:27 बजे सदर बाजार, 8:46 बजे नई दिल्ली, 8:52 बजे शिवाजी ब्रिज व सुबह 9:10 बजे तिलक ब्रिज पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें -Yamunanagar : हरिद्वार से यमुनानगर फैक्टरी में मोटरें खरीदने के लिए आए युवक का अपहरण

Tags

Next Story