नरवाना नगर परिषद का कार्यकारी अधिकारी दूसरी बार सस्पेंड, सहकर्मी ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप

हरिभूमि न्यूज : जींद
महिला सहकर्मी को परेशान करने के मामले में नरवाना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को स्थानीय निकाय विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। उनके स्थान पर जींद के कार्यकारी अधिकारी को नरवाना नप का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। काबिलेगौर है कि नरवाना नगर परिषद की महिला कर्मी ने गत सात अप्रैल को कार्यकारी अधिकारी डा. सुरेश चौहान पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि नगर परिषद के ईओ उस पर दबाव बनाए हुए थे।
उसे बाहर मिलने के लिए कहा जाता था जब उसने बात नहीं मानी तो उस पर अभद्र टिप्पणी कर परेशान करना शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर नप ईओ के खिलाफ छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। जिनको अगले दिन जमानत भी मिल गई थी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता ने नप ईओ डा. सुरेश को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। सस्पेंशन पीरियड गिरफ्तारी दिन से माना जाएगा। काबिलेगौर है कि डा. सुरेश पूर्व में जींद नगर परिषद के ईओ भी थे। आरटीआई का जवाब न देने पर 27 मई 2021 को भी इनको सस्पेंड किया गया था। जिसके बाद उनकी नियुक्ति पंचकुला मुख्यालय में की गई और बाद में उन्हें नरवाना नगर परिषद में ईओ नियुक्त कर दिया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS