नहर में डूबने से राष्ट्रीय महिला पहलवान की मौत, दो सहेलियों को लोगों ने बचाया

नहर में डूबने से राष्ट्रीय महिला पहलवान की मौत, दो सहेलियों को लोगों ने बचाया
X
मृतका की पहचान पानीपत के गांव पट्‌टीकल्याणा निवासी 17 वर्षीय तनीषा उर्फ तानिया के रूप में हुई है। वह राष्ट्रीय स्तर की पहलवान भी थी और कई पदक जीते थे। अब तनिष्का अंतर राष्ट्रीय स्तर की तैयारी कर रही थी।

समालखा ( पानीपत )

समालखा के गांव हथवाला के रकबे में कुश्ती का अभ्यास करने गई राष्ट्रीय स्तर की पहलवान तनिष्का निवासी गांव पट्टीकल्याणा, यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गई, तनिष्का के साथ दो और महिला पहलवान भी नदी के पानी में लापता हो गई थी।

राहगीरों ने जहां दोनों पहलवानों को पानी से निकाल कर उनकी जान बचाई, वहीं तनिष्का की मौत हो गई। तनिष्का के परिजनों ने पानीपत के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को लिखित में दिया कि वे अपनी बेटी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। इसके बार डॉक्टरों ने कागजी कार्यवाही कर तनिष्का का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। जबकि गांव पट्टीकल्याणा में तनिष्का का अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाई सुरेंद्र ने बताया कि तनिष्का 17 साल की थी और कक्षा 12वीं की छात्रा थी।

तनिष्का ने कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते थे। वहीं तनिष्का, श्रीलंका में आयोजित होने जा रही इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अभ्यास कर रही थी। रविवार को तनिष्का अपने कोच व साथियों के साथ यमुना घाट पर कुश्ती के अभ्यास के लिए गए थे7

Tags

Next Story