नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता भ्याण ने दो गोल्ड मेडल जीते

हिसार : भुवनेश्वर में आयोजित 20वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता भ्याण (Ekta Bhyan) ने दो गोल्ड मेडल (Gold medal) जीते। उन्होंने एक गोल्ड मेडल डिस्कस थ्रो और दूसरा गोल्ड मेडल क्लब थ्रो में जीता। उन्होंने पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। इस प्रकार उनके राष्ट्रीय मेडल की संख्या दस और अन्तरराष्ट्रीय मेडल की संख्या चार हो गई है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका।
उन्होंने इस जीत का श्रेय अपने कोच अमित सरोहा का दिया। उन्होंने बताया कि उनके कोच की गाइडेंस से ही यह सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस जीत में उनके परिवार के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा है।
एकता भ्याण ने बताया कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन पैरा गेम में गोल्ड मेडल जीतने का है। उन्होंने अभी से इसकी तैयारी शुरु कर दी है। उन्होंने एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनकी अब डिस्कस थ्रो और क्लब थ्रो में एशिया में पहली पोजीशन है। ये गेम्स इसी वर्ष अक्टूबर में चीन में आयोजित किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS