भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर IAS अशोक खेमका के बचाव में आए नवीन जयहिंद, बोले- डरना मत

रोहतक। हरियाणा के आईएएस अशोक खेमका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद अशाेक खेमका के बचाव में आए हैं। रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि अशोक खेमका एक ईमानदार ऑफिसर हैं, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी किसी प्रकार का कोई घोटाला नहीं किया। उनका अब तक 56 बार तबादला हो चुका है वो एक ईमानदार ऑफिसर हैं।
उन्होंने चाहे किसी भी सरकार के समय अपनी ड्यूटी की हो वो भ्रष्टाचार को उजागर करते रहे हैं। जयहिन्द ने बताया कि अशा खेमका मुर्दा ऑफिसर नहीं बल्कि मर्द ऑफिसर हैं। साथ ही बताया कि जिस व्यक्ति ने खेमका पर एफआईआर दर्ज करवाई उनके पिता को अशोक खेमका ने सस्पेंड किया था। करनाल डिविजनल कमिश्नर संजीव वर्मा मंडल गवाई पे कमिश्नर थे। तब आठ हजार रजिस्ट्रीयों का घोटाला हुआ था। जयहिन्द ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा की उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
साथ ही जयहिंद ने बताया कि किसी चोर उचक्के के 56 तबादले नहीं होते, एक ईमानदार अफसर के ही होते हैं। जब खेमका इस विभाग में थे तब 300 घोटालो की जांच खुद कर चुके थे। जयहिंद ने कहा कि जिन नियुक्तियों में खेमका के उपर केस बनाया जा रहा है उनमें चेयरमैन रोशन लाल सैनी, अशोक यादव, कुसुम, सूद साहब, अशोक खेमका समेत पांच लोग शामिल थे।इनसे खेमका का कोई लेना देना नहीं है। सात साल पुरानी सरकार व 12 साल पहले का केस अब कैसे उजागर हुआ है ये, साथ ही कहा कि ये बुलडोजर बेईमान अफसरों पर चलाओ ईमानदारों पे क्यों चला रहे हो, नवीन जयहिंद ने खेमका को कहा कि आप चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं सरकार को भी देख लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS