पानीपत में गिरफ्तारी देने पहुंचे नवीन जयहिंद, समर्थकों ने त्रिशूल, तलवार और फरसे लहराते हुए निकाली भोले की बारात

पानीपत में गिरफ्तारी देने पहुंचे नवीन जयहिंद, समर्थकों ने त्रिशूल, तलवार और फरसे लहराते हुए निकाली भोले की बारात
X
तीन साल पुराने केस में समन देकर पुलिस ने नवीन जयहिंद को बुलाया था। पुलिस ने गिरफ्तारी न करके पुलिस ने जांच पेंडिंग होने का तर्क देकर मामले को टाल दिया।

पानीपत। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ( naveen jaihind ) व उनके समर्थकों ने पानीपत की सड़कों पर त्रिशूल, तलवार व फरसे लहराते हुए स्काई लार्क से शहर थाना में पेश होने से पहले समर्थकों ने भोले की बारात निकाली। जिसमें सपेरे व भगवा कपड़े पहने हुए समर्थक भोले के भक्त बने हुए थे। नवीन जयहिंद करीब दो साल बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। तीन साल पुराने केस में समन देकर पुलिस ने नवीन जयहिंद को बुलाया था। पुलिस ने गिरफ्तारी न करके पुलिस ने जांच पेंडिंग होने का तर्क देकर मामले को टाल दिया। नवीन जयहिंद तीन साल पुराने केस जो कि पानीपत पुलिस ने उनकी नशे के खिलाफ निकाली गई भाईचारा कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस ,प्रशासन पर मीडिया व प्रेस के माध्यम से तीखी बयानबाजी कर रहे थे।

करीब दो साल बाद राजनीतिक अज्ञातवास समाप्त कर पहली बार पानीपत पहुंचे नवीन जयहिंद में पुराने केस को दोबारा उठाए जाने पर सवाल खड़े किए की क्या सरकार नही चाहती कि प्रदेश में भाईचारा बना रहे। क्या नही चाहती प्रदेश के युवा नशे से दूर रहे। शनिवार को नवीन जयहिन्द के समर्थन में पहुंचे समर्थकों ने उनकी गिरफ्तारी से पहले सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की व उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया।


शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार नवीन जयहिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए।

यह है मामला

नवीन जयहिंद ने साल 2018 में नशे के खिलाफ भाईचारा कांवड़ यात्रा निकाली थी। यह यात्रा रोहतक से हरिद्वार के लिए निकाली गई थी। यात्रा के समापन पर शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आम आदमी पार्टी के समन्वयक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी रोहतक पहुंचे थे। इस यात्रा के दौरान पानीपत पुलिस ने इस संदेह पर तलाशी ली थी कि गाड़़ियाें में हथियार हो सकते हैं। लेकिन पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला। गाड़़ियाें की जांच के बाद पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। इन लोगों को नवीन जयहिंद ने छुड़वा लिया था। इस दौरान जयहिंद और पुलिस के बीच खासा विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दावा किया कि कांवड़ यात्रा के काफिले में शामिल गाड़ी का नंबर फर्जी है।

नवीन जयहिंद समेत 5 पर केस दर्ज

नवीन जयहिंद ने गाड़ी का नंबर ट्रांसफर करने समेत सभी दस्तावेज पानीपत के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी कर दिए थे लेकिन पानीपत पुलिस ने नवीन जयहिंद समेत पांच अन्यों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 186, 332 353, 417, 420, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया था। नवीन जयहिंद को इसी मामले में पेश होने के लिए कहा गया है। जयहिंद का दावा है कि उस समय पुलिस अधीक्षक ने इस मामले को रफा-दफा भी कर दिया था। वहीं इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि नवीन जयहिंद को शामिल तफ्शीश करके फारिग किया गया है। आने वाले समय में नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Tags

Next Story