हरियाणा की बेटी कीर्ति यादव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट दल पहुंचा बांग्लादेश, सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात

हरियाणा की बेटी कीर्ति यादव के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट दल पहुंचा बांग्लादेश, सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात
X
विनिमय मिटिंग में एनसीसी की उपयोगिता तथा उपलब्धि से कराया अवगत, भारतीय राजदूत से भ्रमण का एजेंडा किया शेयर।

नारनौल/ नांगल चौधरी। गांव भुंगारका की बेटी कीर्ति यादव के नेतृत्व एनसीसी कैडेटों का दल बंग्लादेश पहुंचकर सेना भवन में उच्चाधिकारियों से मुलाकात की और आधुनिक तकनीक से रूबरू हुआ है। 10 दिवसीय दौरे कके दौरान उन्होंने प्राचीन धरोहरों का भ्रमण किया, तथा उनसे जुड़े तथ्यों की जानकारी। इस दौरान उन्होंने बंगलादेश सेना की परेड में हिस्सा लिया है।

उन्होंने बताया कि एनसीसी राष्ट्रीय कोर द्वारा प्रदेश स्तर पर एनसीसी कैडेटों की प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें विजेता रहने वाले 20 कैडेटों को 10 दिवसीय दौरे पर बंगलादेश भेजा गया था। कैडेटों का दल सबसे पहले बंगला देश की राजधानी ढाका पहुंचे। वहां पर उन्होंने सेना भवन में सैन्य अधिकारियों से मुलाकात ली। सेना के अनुशसन तथा सामाजिक कायोंर् में भागीदारी होने की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान सैन्य अधिकारियों ने अनुशासन तथा सामुहिक परेड करा निरीक्षण करवाया। इसके बाद कैडेटों ने देश की विभिन्न धरोहरों का अवलोकन किया है। भ्रमण करते हुए उन्होंने धरोहरों से जुड़ी यादें तथा संस्कृति के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बंगला देश तथा भारत की संस्कृति मिलती-झुलती है। बंग्लादेश के बार्डर पर सुबह-शाम परेड होने के बाद दिनभर की विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत होती है। इसके बाद अगले दिन का शेड्यूल तथा सैनिकों की ड्यूटी निर्धारित की जाती है। भ्रमण के तीसरे दिन कैडेटों ने भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा मुलाकात की। उनके साथ भोजन के बाद उन्हें एनसीसी कोर की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। पांचवें दिन उन्होंने बंगलादेश के वरिष्ठ रक्षा सचिव मिस्त्री के साथ बातचीत की। कैडेटों ने बंगला देश में एनसीसी कोर स्थापित होने के संदर्भ में सवाल किया। रक्षा सचिव ने कहा कि बंगलादेशी नागरिकों को स्कूल में पढ़ाई के साथ सेना से जुड़ी शिक्षा मुहैया करवाई जाती है। सातवें दिन खुलना प्रांत में बीएनएस निशंक का दौरा किया। एक दिन उन्हाेंने समुद्री यात्रा की तथा सुंदरवन का भ्रमण किया है। आठवें दिन उन्होंने सावर में युद्ध स्मारक बंगबंधु सैन्य संग्रहालय, शेख मुजीरबुर रहमान हाउस समेत कई ठिकानों का दौरा किया है। कार्यक्रम अंतिम दिन कैडेटों एनसीसी युवा विनिमय बैठक में भाग लिया। वहां के नौसेना, वायु सेना तथा थल सेना के अधिकारियों से मिले हैं।


भारतीय सेना की परेड का नेतृत्व कर चुकी कीर्ति

बीते साल कीर्ति यादव को गणतंत्र दिवस में भारतीय सेना की परेड का नेतृत्व करने का अवसर मिला था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कीर्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कृत किया था। इसके अलावा युवा संसद कार्यक्रम में कीर्ति यादव राष्ट्र स्तर पर विजेता रही हैं। संसद के स्पीकर ने विजेता प्रतिभागीय को सम्मानित किया है।

वायु सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं दे रही है बड़ी बहन रेनू यादव

कीर्ति यादव के पिता अशोक यादव नौसेना में चीफ वारंट अधिकारी हैं। बड़ी बहन वायु सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं दे रही हैं। कीर्ति यादव अभी केरल से स्नात्तक की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने भी पिता और बड़ी बहन की तरह देश की सुरक्षा में योगदान देने का लक्ष्य बनाया है।

कीर्ति और रेनू यादव की उपलब्धि से बेटियों को मिलेगी प्रेरणा

सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कीर्ति यादव की बड़ी बहन रेनू यादव वायु सेना में लफ्टिनेंट है। वायू सेना दिवस पर उन्होंने लड़ाकू विमान से आसमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। जिस पर सेना से विशेष मेडल से सम्मानित किया है। उनकी छोटी बहन कीर्ति यादव भी राष्ट्र स्तर पर गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। जिससे गांव की अन्य बेटियों को लक्ष्य निर्धारित करके परिश्रम करने की प्रेरणा मिलेगी।

Tags

Next Story