सेना भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी : कैंडिडेट को दोबारा डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड

रोहतक। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के भर्ती निदेशक कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/ वेटरनरी तथा आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त पदों के लिए पंजीकरण किया था, उन्हें अपना एडमिट कार्ड पुन: डाउनलोड करना होगा। क्योंकि नए शेड्यूल में तिथियों में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली क्षेत्र के लिए सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट/ सोल्जर टेक्निकल वेटरनरी की भर्ती की तारीख 8 दिसंबर है।
अंबाला जोन के लिए पहले भर्ती की तारीख 9 दिसंबर थी जिसे अब 10 दिसंबर कर दिया गया है। इसी प्रकार से अंबाला जोन आरटी जेसीओ की भर्ती के लिए पहले तारीख 11 दिसंबर थी जिसे अब 12 दिसंबर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंबाला जोन के अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड को पुन: डाउनलोड करना होगा और अधिक जानकारी वेबसाइट पर जाकर हासिल की जा सकती है। इसके बावजूद भी अगर कोई समस्या आती है तो भर्ती कार्यालय रोहतक में संपर्क किया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS