संदिग्ध हालात में नवविवाहित जोड़े की मौत, पढ़ें पूरा मामला

संदिग्ध हालात में नवविवाहित जोड़े की मौत, पढ़ें पूरा मामला
X
बहादुरगढ़ में रामनिवास करीब एक साल से किराए पर रह रहा था। पिछले महीने ही उसकी शादी काजल से होने की बात सामने आ रही है। करीब दस दिन पहले वह गांव से यहां पत्नी सहित लौटा था। चर्चा तो ये भी है कि दोनों के बीच सुबह किसी बात पर विवाद भी हुआ था। कमरे में चूहे मारने की दवा भी बरामद हुई है। झगड़े के बाद इन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया या कोई और वजह है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़

शहर में एक नव विवाहित जोड़े की रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी। फिलहाल शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। वीरवार को पोस्टमार्टम होगा। परिजनों के बयान पर भी बहुत कुछ निर्भर है।

मामला बराही फाटक के नजदीक स्थित अशोक नगर का है। दरअसल, नालन्दा (बिहार) मूल का निवासी करीब 24 वर्षीय रामनिवास यहां पत्नी काजल सहित किराए पर रहता था। बुधवार की दोपहर को दोनों के शव कमरे में मिले। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक को जब छत पर कुछ गिरने की आवाज आई तो वह ऊपर गया। देखा तो रामनिवास व उसकी पत्नी फर्श पर पड़े थे। उनके गले मे दुप्पटे के टुकड़े थे। वहीं पंखे पर भी दुपट्टे/कपड़े का हिस्सा लटका हुआ था। आशंका जताई गई कि भार के कारण फंदा टूट गया होगा। लेकिन टूटने से पहले इनकी सांस थम चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी जायजा लिया। इसके बाद शवों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। बिहार से परिजन वीरवार को आएंगे। उनके बयान के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो सकेगी।

बताते हैं कि रामनिवास यहां करीब एक साल से किराए पर रह रहा था। पिछले महीने ही उसकी शादी काजल से होने की बात सामने आ रही है। करीब दस दिन पहले वह गांव से यहां पत्नी सहित लौटा था। चर्चा तो ये भी है कि दोनों के बीच सुबह किसी बात पर विवाद भी हुआ था। कमरे में चूहे मारने की दवा भी बरामद हुई है। झगड़े के बाद इन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया या कोई और वजह है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इनकी मौत की असल वजह फिलहाल सवाल बनी हुई है। मौत की गुत्थी कहीं हद तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच पर निर्भर है। परिजनों के बयान से भी मामले में कुछ अहम जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है। लाइनपार पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का लगता है लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है। इनके परिजनों को सूचना जारी कर दी है। वीरवार को वे आएंगे तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Tags

Next Story