Karnal में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

करनाल। करनाल के शामगढ़ में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लड़की की शादी 8 महीने पहले हुई थी। लड़की की परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के ससुराल वाले उसे तंग करते थे। पुलिस ने लड़की के पति और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक लड़की के पिता वेदपाल ने आरोप लगाया कि सुमन की 8 महीने पहले शामगढ़ में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही सुमन को तंग किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसको दहेज के लिए तंग किया जाता था। ये आत्महत्या हत्या ये पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगाा। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लड़की के पति, सास और ससुराल के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS