NIA Raid : खालिस्तानी नेटवर्क को लेकर कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में एनआईए की छापेमारी

कुरुक्षेत्र। खालिस्तानी समर्थकों से संबंध होने के शक के चलते एनआईए (NIA) की टीम ने कुरुक्षेत्र जिला में दो जगहों पर रेड की। वहीं यमुनानगर में भी भारी पुलिस बल की मौजूदगी में एनआईए ने एक व्यक्ति के घर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, एनआईए टीम ने सुबह 6 बजे कुरुक्षेत्र जिला में दस्तक दी और स्थानीय पुलिस के साथ सलारपुर रोड स्थित एक स्वीट हाऊस के संचालक व डेरा लक्खा सिंह में मोटरसाइकिल मैकेनिक से पूछताछ की है। दोनों विदेश में रह रहे गुरचरण सिंह खालसा के दोस्त थे। गुरचरण सिंह खालसा गुरुद्वारा में सेवादार था। गुरचरण सिंह खालसा ने वर्ष 2014 में अकाली दल के मान गुट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव में गुरचरण सिंह खालसा हार गया था। इसके बाद वर्ष 2015 में गुरचरण सिंह खालसा विदेश चला गया था। टीम ने शक के आधार पर सलारपुर रोड स्थित एक स्वीट संचालक व डेरा लक्खा सिंह में रहने वाले मोटरसाइकिल मैकेनिक के साथ संबंध के शक के आधार पर एनआईए ने यहां रेड की और एनआईए ने दोनों के फोन खंगाले।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान उनके मोबाइल से गुरचरण सिंह खालसा के साथ व्हटसअप पर बातचीत के सबूत भी मिले है। इन सबूतों के आधार पर एनआईए टीम जांच को आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि एनआईए की जांच में ओर भी कई ऐसे खुलासे हो सकते है। हालांकि अभी एनआईए टीम खुलासा नही कर रही है। करीब 5 घंटे तक एनआईए की टीम ने दोनों से पूछताछ की।
यमुनानगर में एक व्यक्ति के घर में मारा छापा
वहीं यमुनानगर एनआईए की टीम ने बुधवार को यमुनानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर अचानक छापामारी कर करीब छह घंटे तक जांच की। जांच के दौरान घर व उसके आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में जांच टीम जाते समय घर से कुछ दस्तावेज साथ ले गई है। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ने कुछ भी बताने से साफ मना किया है और बस इतना ही कहा है कि समय आने पर सब पता चल जाएगा। उधर, विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि टेरर फंडिंग को लेकर जांच की गई है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े छह बजे एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस को लेकर अचानक यमुनानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड स्थित कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंच गई। इस दौरान टीम ने घर के दरवाजे को भीतर से बंद कर लिया और बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। टीम ने इस दौरान घर के भीतर और बाहर किसी को नहीं जाने दिया गया। यहां तक कि टीम ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। मौके पर विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि जिस व्यक्ति के घर एनआईए की टीम ने छापामारी की है उनका के करीबी रिश्तेदार अमेरिका में रहता है और वह खालिस्तान समर्थक बताया जा रहा है। जिसके साथ यमुनानगर निवासी इस व्यक्ति का सीधा संपर्क रहता है। जिसे लेकर एनआईए की टीम ने टेरर फंडिंग को लेकर छापामारी की है। एनआईए की टीम ने सुबह साढ़े छह बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक घर में जांच की। इस दौरान टीम ने कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। जिन्हें वह अपने साथ ले गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS