दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में लगाया नाइट कर्फ्यू

दिल्ली के बाद चंडीगढ़ में लगाया नाइट कर्फ्यू
X
रात्रि में दस बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

पंजाब के कईं जिलों में सख्ती और रात में प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब चंडीगढ़ में भी संक्रमण को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया है। इस आशय का आदेश भी मंगलवार को जारी किया है। रात्रि में दस बजे से सुबह पांच बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों को इससे छूट मिलेगी। प्रशासन वीकेंड लॉकडाउन लगाने पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।

राज्यपाल पंजाब और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बेहद चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों से कोरोना के दैनिक मामलों में बहुत तेजी आई है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू का एलान किया गया है। प्रशासक का यह आदेश मंगलवार रात से लागू हो जाएगा। बदनौर ने पुलिस महानिदेशक को आदेश दिया कि वह रात्रि कर्फ्यू के नियमों का सख्ती से पालन कराएं। बदनौर ने सभी रेस्टोरेंट्स मालिकों को आदेश दिया है कि वह रात 10 बजे से पहले अपना काम बंद कर घर को लौट जाएं। इसके अलावा अब सप्ताहांत में भी कर्फ्यू को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। प्रशासक और राज्यपाल बदनौर का कहना है कि सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगेगा या नहीं, यह लोगों के व्यवहार पर नर्भिर करेगा। अगर लोग शहर में कोरोना के दिशा-नर्दिेशों का पालन नहीं करेंगे तो शहर में मजबूर होकर हमें कर्फ्यू का फैसला लेना होगा।

Tags

Next Story