शादी समारोह में फायरिंग : गोली लगने से नौ साल के बच्चे की हालत गंभीर

हरिभूमि न्यूज : बहादुरगढ़
गांव लोवा खुर्द में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान एक करीब 9 वर्षीय बालक के पेट में गोली लग गई। वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गम्भीर है। मामला शनिवार दोपहर बाद का है। दरअसल, गांव में घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था।
इस दौरान किसी युवक ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। घुड़चढ़ी में शामिल करीब 9 वर्षीय बालक को गोली लग गई। गोली पेट में जाकर लगी। एकाएक हुई इस घटना से सभी सहम गए। आनन फानन में बालक को बहादुरगढ़ में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई। चिकत्सिकों के अनुसार बालक की हालत गम्भीर है। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस कर्मी गांव में पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में तफ्तीश चल रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS