अब एक ही ऐप पर मिलेंगी हरियाणा सरकार की सभी सेवाएं और सूचनाएं, मोबाइल में डाडनलोड करें यह APP

यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है। यमुनानगर के उपायुक्त राहुल हुड्डा ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। यह सेवाएं आप घर पर मौजूद रहते हुए ही एप के माध्यम से देख सकते हैं और योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर जनसहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 112 आपातकालीन सेवाएं,100 पुलिस, 108 एंबुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन समेत अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। उपायुक्त ने बताया कि जन सहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा किसी विशेष जिला, आयु वर्ग आदि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजी जा सकती है। जन सहायक एप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS