अब 8 तक जमा करवा सकेंगे कॉलेज फीस

हरिभूमि न्यूज. कैथल
आरकेएसडी. कालेज में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रकिया की प्रथम मेरिट लिस्ट (Merit list) में विद्याथीर्यों को फीस भरने में आ रही दिक्कत को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अब दूसरी लिस्ट भी 10 अक्टूबर को लगेगी। हालांकि अभी तक भी सभी महत्वपूर्ण संकायों में लगभग आधी सीटों पर विद्यार्थी फीस भर चुके हैं। आज अभी तक निम्न कक्षाओं में हुए दाखिलों का ब्यौरा निम्न है
कक्षा कुल सीटें दाखिला
1. बी.ए. प्रथम वर्ष 560 343
2. बी. कॉम.
(एडिड) 160 109
(सैल्फ फाईनेंस) 80 33
3. बी.एस.सी.नॉन मेडिकल
(एडिड) 140 58
(सैल्फ फाईनेंस) 80 37
4. बी.एस.सी. मेडिकल
(एडिड) 80 33
(सैल्फ फाईनेंस) 60 05
7. बी.बी.ए.
(सैल्फ फाईनेंस) 70 14
8. बी.सी.ए.
(सैल्फ फाईनेंस) 70 21
सांध्यकालीन सत्र
1. बी.ए. प्रथम वर्ष
(सैल्फ फाईनेंस) 380 121
2. बी. कॉम. सामान्य
(सैल्फ फाईनेंस) 220 49
3. बी. कॉम. इन्शोरंस
( सैल्फ फाईनेंस) 60 01
4. बी. कॉम. टैक्स
( सैल्फ फाईनेंस) 60 02
5. बी. कॉम. ऑनर्स
( सैल्फ फाईनेंस) 60 26
कॉलेज प्रशासन भावी सत्र में बदली हुई परिस्थितियों के अनुसार विद्याथीर्यों को शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्यों का प्रबंधन कर रहा है । गैर-शैक्षणिक कर्मचारि भी कॉलेज सुपरिडेंट अनिल गर्ग के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहें हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS