जींद से अब सोनीपत की कनेक्टिविटी भी टूट गई है, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

हरिभूमि न्यूज : जींद
किसान आंदोलन के कारण जींद से दिल्ली के साथ-साथ अब सोनीपत की क्नेक्टिविटी भी टूट गई है। जींद से सोनीपत के लिए चलने वाली एकमात्र बस थी और इसे 11 नवंबर को जींद से गोहाना व सोनीपत होते हुए दिल्ली के लिए यह बस सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर चलती थी।
26 नवंबर से कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के डेरा डाले जाने के कारण डिपो महाप्रबंधक द्वारा यह बस सोनीपत तक भेजी गई। अब यात्री नहीं होने के कारण यह बस अब सोनीपत भी नहीं जा रही है। इस बस को गोहाना तक ही भेजा जा रहा है। हालांकि गोहाना तक 26 प्राइवेट बस व छह रोडवेज बस जरूर चल रही हैं लेकिन जींद से सोनीपत के लिए यह एकमात्र बस थी जो दिल्ली तक शुरू की गई थी।
जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हो रही है भारी परेशानी
किसान आंदोलन के कारण जींद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। हालांकि जींद से बहादुरगढ़ के लिए आठ से दस बस चलती हैं। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियोें को बहादुरगढ़ रूट पर थोड़ी बहुत राहत है। बहादुरगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री मेट्रो में चले जाते हैं, वहीं सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुसीबत और बढ़ गई है। सोनीपत जाने वाली बस को अब गोहाना तक कर दिया गया है। ऐसे में सोनीपत रूट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
जींद से सोनीपत होकर दिल्ली तक केवल 15 दिन चली बस
जींद से सोनीपत होते हुए दिल्ली के लिए बस 11 नवंबर को बस शुरू की गई थी। 26 नवंबर से किसान दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं। 26 नवंबर के बाद से यह बस सोनीपत तक चलाई गई लेकिन यात्री नहीं होेने के कारण यह बस केवल गोहाना तक ही जाती है। किसान आंदोलन से पहले जींद से गोहाना, सोनीपत होते हुए दिल्ली के लिए यह बस केवल 15 दिन ही चल पाई है।
यात्री नहीं होने के कारण सोनीपत तक भी नहीं जा पा रही बस
जींद डिपो के डीआई जयपाल ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर सोनीपत रूट व बहादुरगढ़ रूट से दिल्ली के लिए बस चलाई जाएंगी। अन्य रूटों पर बस सुचारू रूप से चल रही हैं। फिलहाल जींद से सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाली बस अब केवल गोहाना तक ही जा रही है। यात्री नहीं होने के कारण बस सोनीपत तक भी नहीं जा पा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS