अब एक क्लिक पर किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी

अब एक क्लिक पर किसानों को मिलेगी मौसम की जानकारी
X
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज ने किसानों के लिए मौसम की जानकारी के लिए सूचना कियोस्क का शुभारंभ किया।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रो. बीआर कंबोज ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच फसलों की अच्छी पैदावार लेना चुनौती बन गया है। कृषि योग्य भूमि की कमी व मौसम में बदलाव के कारण तकनीकों को अपनाना आवश्यक हो गया है। वे सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में खेती में जल सरंक्षण विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए मौसम की जानकारी के लिए सूचना कियोस्क का भी शुभारंभ किया।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर केविके के मुख्य समंवयक डा. प्रद्युमन भटनागर व अन्य ने कुलपति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कुलपति ने कहा कि किसानों के पास पूरी तरह से सूचना नही पहुंच पाती। इसके लिए प्रत्येक किसान तक खेती से जुड़ी आवश्यक सूचना पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव को जोड़ा जाएगा। केविक में जो सूचना कियोस्क लगाया गया है कि इससे किसान एक क्लिक पर ही मौसम संबंधी व पूवार्नुमान पता कर सकते हैं। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डा. संदीप रावल ने धान की सीधी बिजाई से खरपतवारों को खत्म करने के लिए किसानों को जानकारी दी।

Tags

Next Story