अब Rohtak से चंडीगढ़ नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

अब Rohtak से चंडीगढ़ नहीं जाएंगी रोडवेज बसें
X
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा फैसला(Decision) लिया गया है कि 30 जून तक किसी भी दूसरे राज्य(State) की बसें चंडीगढ़ में प्रवेश न करें और न ही सीटीयू की बसें रोहतक आएंगी। रोहतक से पंचकूला बस सर्विस पहले की तरह सुचारू रहेगी।

रोहतक। डिपो से अब चंडीगढ़ के लिए बसें नहीं जाएंगी। चंडीगढ़ प्रशासन(Chandigarh Administration) द्वारा फैसला लिया गया है कि 30 जून तक किसी भी दूसरे राज्य(state) की बसें चंडीगढ़ में प्रवेश न करें और न ही सीटीयू की बसें रोहतक आएंगी। पंचकूला के लिए बस सर्विस पहले की तरह सुचारू रहेगी।

गौरतलब है कि रोहतक से प्रतिदिन सुबह साढ़े छह बजे चंडीगढ़ के लिए बस निकलती थी। वहीं, दूसरी बस 12 बजे रवाना होती थी। जो अगले दिन वापिस चंड़ीगढ़ से रोहतक आती थी। चंडीगढ़ में कोरोना के मरीज बढ़ने के चलते रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बसों का परिचालन बंद कर दिया है। अब रोहतक समेत दूसरे सभी डिपो की बसों की एंट्री चंडीगढ़ में नहीं हो पाएगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि अभी अन्य रूटों पर बसों का परिचालन सही तरह से हो रहा है।

60 से 70 हजार रुपये हो रही आमदनी

डिपो से पंचकूला, जींद, हिसार, पानीपत, भिवानी, सिरसा, करनाल, कुरुक्षेत्र समेत प्रतिदिन 30 से 35 बसें निकल रही हैं। इन बसों से 60 से 70 हजार रुपये की आमदनी डिपो को हो रही है। हर रोज यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। एक बस में अधिकतम 35 यात्रियों को सफर करने की अनुमति है। लंबे रूट या अंतरजिला जाने वाली बसों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग होती है तो लोकल रूटों पर जाने वाली बसों के लिए काउंटर पर ही टिकट दी जा रही है। बस में बैठने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है। ट्रैफिक मैनेजर नवीन कुमार ने बताया कि पंचकूला के लिए बसें पहले की तरह चलती रहेंगी। पंचकूला के लिए हर रोज रोडवेज बस जाती है। उसके लिए यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करवा सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन टिकट भी दी जा रही है।

30 से ज्यादा रूटों पर चल रही बसें

आगामी आदेशों तक बसें चंडीगढ़ नहीं भेजी जाएंगी। फिलहाल डिपो से प्रतिदिन 30 से 35 रूटों पर बसें चल रही है और आमदनी भी हो रही है। जैसे भी ऊपर से आदेश आएंगे, बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। डिपो से चलने वाली बसों पर सेनिटाइज किया जा रहा है। -बिजेंद्र हुड्डा, जीएम, रोहतक

Tags

Next Story