अब सपना चौधरी व वीर साहू ने हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल के खिलाफ हांसी थाने में दी शिकायत

अब सपना चौधरी व वीर साहू ने हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल के खिलाफ हांसी थाने में दी शिकायत
X
शिकायत में सपना चौधरी व वीर साहू ने कहा कि उनको बेटा हुआ है। हर्ष छिक्कारा ने उनको बेटा होने पर फेसबुक पर बधाई दी थी। उसके बाद उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं। साथ ही नवीन पंघाल नामक एक युवक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दे कंमेट किए और उनको गालियां दी।

हरिभूमि न्यूज : हांसी

महशूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) व उनके पति हरियाणवी सिंगर वीर साहू (Veer Sahu) ने हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ हांसी सिटी थाने में एक शिकायत दी है। इस शिकायत में सपना चौधरी व वीर साहू ने कहा कि उनको बेटा हुआ है। हर्ष छिक्कार ने उनको बेटा होने पर फेसबुक पर बधाई दी थी। उसके बाद उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की हैं। साथ ही नवीन पंघाल नामक एक युवक ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर भद्दे कंमेट किए और उनको गालियां दी।

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को एक लिंक भी दिया है, जो पुलिस के पास ओपन नहीं हुआ। जिस वजह से पुलिस ने उनसे वह वीडियो व फेसबुक लिंक मांगे हैं, जहां पर भद्दी टिप्पणियां की गई हैं। सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा है कि उनके पास शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है। साइबर सैल इस मामले की जांच कर रही है। यदि जांच के बाद कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाने में शिकायत दो दिन पहले दी गई है। एक युवक व वीर साहू के बीच कहासुनी अधिक बढ़ गई थी और दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद दोनों के बीच महम चौबीसी के चबूतरे पर पहुंचने की बात तय हुई थी। तय समय पर वीर साहू काफी वाहनों के काफिले के साथ महम पहुंच गए थे। दूसरा युवक भी उस दिन महम के आस पास घूमता रहा। दोनों तरफ से सोशल मीडिया पर सामने आकर एक दूसरे के खिलाफ टिप्पणियां की गई। अनहोनी की आशंका के चलते चौबीसी चबूतरे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। महम पुलिस ने वीर साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दूसरी तरफ सपना चौधरी व वीर साहू ने भी हर्ष छिक्कारा व नवीन पंघाल के खिलाफ हांसी शहर थाना में शिकायत दी गई है।

Tags

Next Story