कोरोना काल : अब इस संस्था ने पक्षियों की जान बचाने के लिए लिया प्रण

कोरोना काल : अब इस संस्था ने पक्षियों की जान बचाने के लिए लिया प्रण
X
बढ़ते हुए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संस्था ने बेजुबानों के लिए एक हजार पानी के स्कोरे लोगों के घरों में वितरित करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जिन परिवार वालों को स्कोरे वितरित किए जा रहे हैं

हरिभूमि न्यूज.भिवानी

कोरोना के कारण अपनों से दूर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अपने पन तथा उनके खान पान के साथ साथ दवा का ख्याल रखने वाली स्टैंड विद नेचर संस्था ने अब इसके साथ साथ बेजुबानों की आवाज को जिंदा रखने का भी प्रण लिया है। बढ़ते हुए गर्मी के प्रकोप को देखते हुए संस्था ने बेजुबानों के लिए एक हजार पानी के स्कोरे लोगों के घरों में वितरित करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत जिन परिवार वालों को स्कोरे वितरित किए जा रहे हैं उनसे यह उम्मीद जताई जा रही है कि वो सकोरोंं को पक्षियों के लिए बाल्कनी या छत में से जहां भी रखेंगे उसमें हर रोज पानी डाला जाएगा। पानी के अभाव में किसी पक्षी को प्यासा न रहना पड़े इसके लिए संस्था ने अभियान शुरू किया है।

पानी की तलाश में आती है सबसे ज्यादा परेशानी

कोरोना महामारी ने सिर्फ मनुष्य को ही नहीं अन्य जीवों के जीवन को भी प्रभावित किया है।शहरों में बेसहारा पशुओं को जहां खाने के समस्या आ रही है वहीं प्रदूषण कम होने के अनेक जीव जंतुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है । इस बारे में बात करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर काम कर रही संस्था स्टैंड विद नेचर के जिला समन्वयक विवेक राज शर्मा के अनुसार गर्मियों में पक्षियों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की तलाश में आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संस्था के संस्थापक लोकेश भिवानी की सलाह के अनुसार शहर में एक हजार घरों में पानी के स्कोरे रखने का फैसला लिया गया है। स्टैंड विद नेचर संस्था कोरोना मरीजो के लिए खाना , मेडिकल कंसल्टेंसी व रेडक्रॉस के साथ मिलकर लोगो तक ऑक्सीजन सिलेडर पहुंचा रही है। जिन घरों में संस्था की तरफ से सहायता पहुंची है उन घरों तक सकोरें भी संस्था की तरफ से पहुंचाए जा रहें है।

मुस्कान व भानू उकेर रही स्कोरों पर रंग

संस्था की बाल कार्यकर्ता मुस्कान व भानु सकोरो पर रंगों से उनपर कलाकृतियां उकेर रहीं है । अगर भिवानी शहर में आपको अपने घर के लिए सकोरा चाहिए तो आप 8607407867 पर संस्था से सम्पर्क कर सकतें है। स्टैंड विद नेचर संस्था का विचार है कि धरती पर सभी जीवो का बराबर अधिकार है , मनुष्य बाकी जीवों से ज्यादा आधुनिक व समझदार है इसलिए हमारी जिम्मेदारी बाकी जीवों की जिंदगी के प्रति ज्यादा बनती है।

Tags

Next Story