अब एंटीना से नहीं देख पाएंगे दूरदर्शन चैनल, लगवानी होगी डीडी फ्री डिश

हरिभूमि न्यूज : नारनौल्र
टीवी पर दूरदर्शन चैनल (Doordarhan) देखने के लिए मकान की छतों पर अब तक नाम मात्र एंटीना ( Antenna ) दिखाई देते थे, लेकिन अब यह भी दिखाई नहीं देंगे। प्रसार भारती महानिदेशालय नई दिल्ली ने नारनौल व रेवाड़ी दूरदर्शन रिले केंद्र को 20 सितंबर को पत्र जारी कर प्रसारण सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है। अगर दूरदर्शन चैनल देखने के लिए एंटीना (telecast of doordarshan) की बजाय डीडी फ्री डिस ( Dd Free Dish ) लगवानी होगी।
दूरदर्शन रिले केंद्र नारनौल के प्रभारी रणदीप यादव ने बताया कि स्थलीय प्रेषित्र सेवा के तहत प्रसारित किए जा रहे दूरदर्शन के कार्यक्रम 31 अक्टूबर 2021 के पश्चात बंद कर दिए जाएंगे। दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम अब एंटीना के माध्यम से नहीं देखने को मिलेंगे। अब दूरदर्शन के सभी कार्यक्रम देखने के लिए डीडी फ्री डिस पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरदर्शन की वेबसाइट ddindia.gov.in पर लाॅगिन कर सकते है।
नारनौल दूरदर्शन रिले केंद्र का 32 साल का सफर
शहर के बीचों-बीच किला रोड के पास पहाड़ी के ऊपर दूरदर्शन रिले केंद्र स्थापित किया गया है। इसकी स्थापना साल 1989 में हुई थी। साल-2002 में देश की सूचना प्रसारण मंत्री रही सुषमा स्वराज यहां आईं और डीडी मैट्रो चैनल का नारनौल में उद्घाटन किया। साल-2004 में डीडी मैट्रो का नाम बदलकर डीडी न्यूज रखा गया। उसके बाद 15 जुलाई 2020 को डीडी न्यूज चैनल बंद कर दिया गया। वहीं दूसरे चैनल डीडी नेशनल की जगह अब इस समय डीडी हरियाणा चैनल चलाया जा रहा है। नारनौल में दूरदर्शन रिले केंद्र के 32 वर्ष के उपरांत अब प्रदेश में एंटीना की बजाय सभी कार्यक्रम डीडी फ्री डिस पर ही देखे जा सकेंगे। वहीं एंटीना सिस्टम बंद होने से रिले केंद्र में लगाए गए ट्रांसमीटर को भी बंद करना पड़ेगा। यहां कार्यरत स्टाफ का तबादला होगा या नहीं, यह अभी मामला क्लियर नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS