मां के व्हाट्सएप नंबर पर बेटी की भेजी अश्लील फोटो, जानें- फिर क्या हुआ...

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
शहर की एक कालोनी निवासी महिला के व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात ने उसकी बेटी की अशखील फोटो भेज दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। अब आरोपित महिला पर शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहा है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप चलाया हुआ है। गत एक फरवरी को उसके व्हाट्सएप में अज्ञात व्यक्ति ने उसकी लड़की की अश्लील फोटो सेंड की। बेटी की अश्लील फोटो देखकर वह अचंभित रह गई। उसने फोटो भेजने वाले आरोपित का पता लगाने का प्रयास किया। लेकिन वह नाकामयाब रही। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 12 पोक्सो एक्ट तथा 67बी आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। महिला ने बताया कि अब आरोपित उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS