अपात्र होकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले नपेंगे : समाज कल्याण विभाग ने दर्ज कराया केस, अब ब्याज सहित वसूलेगी पुलिस

अपात्र होकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले नपेंगे : समाज कल्याण विभाग ने दर्ज कराया केस, अब ब्याज सहित वसूलेगी पुलिस
X
अपात्र लोगों ने वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक पेंशन ली थी। जांच शुरू होने के बाद लोगों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पेंशन का पैसा लौटा दिया। एक महिला ने अभी तक पैसा नहीं लौटाया है।

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी

रेवाड़ी के मंदोला गांव के कई लोग अपात्र होते हुए भी समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन लेते रहे। मामले का खुलासा होने के बाद अधिकांश लोगों ने समाज कल्याण विभाग को पैसा लौटा दिया, लेकिन एक महिला ने अभी तक पेंशन की राशि नहीं लौटाई। समाज कल्याण विभाग ने अब महिला से रिकवरी के लिए उसके खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज करवाया है।

गांव के एक जागरूक व्यक्ति ने लोकायुक्त को पत्र लिखकर मंदोला में 14 लोगों के अपात्र होने के बावजूद वृद्धावस्था सम्मान पेंशन लेने के आरोप लगाए थे। लोकायुक्त की ओर से जांच के आदेशों के बाद शिकायत को सही पाया गया था। 14 में से 3 लोग पेंशन के पात्र पाए गए थे। अन्य को अपात्र माना गया था। अपात्र लोगों ने वर्ष 2014 से लेकर 2017 तक पेंशन ली थी। जांच शुरू होने के बाद लोगों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पेंशन का पैसा लौटा दिया। एक महिला सावित्री देवी ने अभी तक पैसा नहीं लौटाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु बाला के अनुसार महिला साधन संपन्न होने के बावजूद गलत तरीके से पेंशन लेती रही। विभाग ने उसे पेंशन की 46368 रुपए राशि जमा कराने को कहा था, परंतु उसने आज तक यह राशि जमा नहीं कराई है। उनकी शिकायत पर थाना खोल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

Tags

Next Story