इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बोले - हरियाणा में बच्चा पैदा होते ही बन जाता है एक लाख रुपये का कर्जदार

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला बोले - हरियाणा में बच्चा पैदा होते ही बन जाता है एक लाख रुपये का कर्जदार
X
इनेलो सुप्रीमो ने गोहाना में कहा कि कहा कि 2005 में जब हमने सत्ता छोड़ी थी उस समय सरकार के खजाने में दो हजार करोड़ रुपये थे। आज प्रदेश पर दो लाख करोड़ का कर्जा है। आज जो भी बच्चा पैदा होता है उस पर एक लाख रुपये का कर्जा है।

हरिभूमि न्यूज . गोहाना ( सोनीपत )

इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ( Om Parkash Chautala ) ने कहा कि उनको प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने पर ही जेल की सजा सुनाई गई थी। प्रदेश में इनेलो पार्टी सत्ता में आने पर प्रदेश के शिक्षित युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे इसके लिए उनको जेल की सजा तो क्या फांसी की सजा भी मंजूर है। वे सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को साथ जोड़ें। पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाएं और उनको पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं। पार्टी को ग्रामीण स्तर पर मजबूत बनाएं। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि 2005 में जब हमने सत्ता छोड़ी थी उस समय सरकार के खजाने में दो हजार करोड़ रुपये थे। आज प्रदेश पर दो लाख करोड़ का कर्जा है। आज जो भी बच्चा पैदा होता है उस पर एक लाख रुपये का कर्जा है।

25 सितंबर की रैली का न्यौता दिया

पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने 25 सितंबर को जींद में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर प्रस्तावित रैली का न्योता दिया। चौटाला के अनुसार जींद चौ. देवीलाल की राजनीतिक कर्मभूमि रही है। इसलिए जींद में उनका जन्म दिवस मनाया जाएगा। जींद रैली में देश-प्रदेश के बड़े नेता पहुंचेंगे। जींद रैली में टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

Tags

Next Story