देवी लाल द्वारा लगाया गए वृक्ष के फल खा रहे कुछ स्वार्थी लोग : ओमप्रकाश चौटाला

सिरसा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार लुटेरों की सरकार है और पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। कुछ समय बाद यह सरकार स्वयं अपने बोझ से ही गिर जाएगी। इनेलो सुप्रीमो बुधवार को अनाजमंडी में आयोजित कार्यकर्ता मिलन सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र के तहत उन्हें 3206 युवाओं को नौकरी देने के मामले में जेल भेजा।
अदालत के आदेश पर उन्होंने जेल की सजा पूरी की, उस दौर में कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों ने यह समझा कि इनेलो अब पूरी तरह खत्म हो जाएगी, मगर इनेलो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर पहले से भी अधिक मजबूती से उभरी है। उन्होंने कहा कि इनेलो चौधरी देवी लाल द्वारा लगाया गया वृक्ष है मगर समय के साथ कुछ स्वार्थी किस्म के लोगों ने इस वृक्ष के फल खाए हैं। ओम प्रकाश चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस बर्बरता की जितनी भत्र्सना की जाए कम है। किसान अपने हकों की लड़ाई लड़ रहा है जिसमें इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।
अन्नदाता अपनी लड़ाई जितेगा और धमंड में चूर भाजपा सरकार का देश और प्रदेश में अंत होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल के सपनों को साकार करेंगे और इनेलो की सत्ता बनने पर हर व्यक्ति के लिए रोजी-रोटी और मकान का इंतजाम करेंगे। प्रदेश की जनता की खुशहाली इनेलो के सत्तासीन होने पर ही होगी। आज इनेलो का प्रदेशभर में ग्राफ दिनोंदिन बढ़ रहा है। इनेलो के सत्तासीन होने पर प्रदेश के योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, फिर चाहे इसके लिए उन्हें फांसी ही क्यों न हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS