ओमप्रकाश चौटाला बोले : इनेलो के ऐलनाबाद उपचुनाव जीतते ही सरकार में मच जाएगी भगदड़

ओमप्रकाश चौटाला बोले : इनेलो के ऐलनाबाद उपचुनाव जीतते ही सरकार में मच जाएगी भगदड़
X
चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के लोग दोनों हाथों से जनता को लूटने में लगे हैं। उन्हें 3206 लोगों को नौकरी देने पर 10 साल की सजा काटनी पड़ी थी, लेकिन इस बार सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

हिसार। इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और उससे छुटकारा पाना चाहती है। भाजपा सरकार ने जिस प्रकार से किसानों के हितों के खिलाफ जाकर तीन कृषि कानून बनाने का काम किया है, उसके लिए उसे कभी भी माफ नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के रूप में तीसरे मोर्चा के गठन को लेकर प्रयास शुरू किया है और जल्द ही तीसरे मोर्चे का गठन होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला नई अनाज मंडी में कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं 25 सितंबर को होने वाली जींद रैली में भाग लेने का न्योता दिया। चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार के लोग दोनों हाथों से जनता को लूटने में लगे हैं। उन्हें 3206 लोगों को नौकरी देने पर 10 साल की सजा काटनी पड़ी थी, लेकिन इस बार सरकार बनने पर हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सीट के खाली होने पर 6 महीने में चुनाव करवाना होता है, लेकिन मौजूदा सरकार ऐलनाबाद सीट पर चुनाव को टाल रही है। जिस दिन भी चुनाव होगा, उस दिन सरकार की लोकप्रियता सबके सामने आ जाएगी। क्योंकि इस सीट पर इनेलो के उम्मीदवार की भारी मतों से जीत होगी। इनेलो के चुनाव जीतते ही सरकार में भगदड़ मच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी।

Tags

Next Story