ओमप्रकाश चौटाला बोले - प्रदेश में बदल देंगे राजनीति की हवा

ओमप्रकाश चौटाला बोले - प्रदेश में बदल देंगे राजनीति की हवा
X
पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने भाजपा गठबंधन सरकार को नकार दिया है। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून पास कर किसानों को बहुत बड़ी चोट पहुंचाई है।

हिसार। प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय इनेलो का है। इसलिए सभी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करे। यह बात इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने सेक्टर 15 में पार्टी पदाधिकारियों से मिलते हुए कही।

चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही राजनीति की हवा बदलती हुई नजर आएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता ने भाजपा गठबंधन सरकार को नकार दिया है। भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून पास कर किसानों को बहुत बड़ी चोट पहुंचाने का काम किया है। आज किसान समाज के हर वर्ग के हित की लड़ाई लड़ रहे हैं और इनेलो इस लड़ाई में किसानों के साथ खड़ी है।

Tags

Next Story