चंडीगढ़ से जींद आने पर बस यात्रियों को अब देने होंगे 250 रुपये

हरिभूमि न्यूज. जींद
चंडीगढ़ से जींद आने वाले बस यात्रियों को अब 235 रुपये की जगह 250 रुपये किराया देना होगा। यह किराया अस्थायी तौर पर बढ़ा दिया गया है। क्योंकि चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर अंडरपास का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जिसके चलते चंडीगढ़ से जींद आते समय बसों को पिकाडली चौंक, ट्रिब्यून चौंक, ट्रांसपोर्ट चौंक व हाउसिंग बोर्ड चौंक से होते जींद आना पड़ रहा है। जिसके चलते बसों को 11 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। ऐसे में चंडीगढ़ से जींद आते समय निर्धारित किराए में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके चलते चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को 250 रुपये देना होगा जबकि अगर यात्री जींद से चंडीगढ़ जाते हैं तो उन्हें 235 रुपये ही किराया देना होगा। जैसे ही जीरकपुर के पास अंडपास का निर्माण होगा तो बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया जाएगा। वहीं जींद से चंडीगढ़ जाते समय बसें जीकरपुर से सीधे चंडीगढ़ जा रही हैं। इसलिए जींद से चंगडीढ़ जाते समय यात्रियों से 235 रुपये किराया ही वसूला जाएगा। वापसी में चंडीगढ़ से जींद आते समय बसों को पंचकूला होकर आना पड़ता है। इसलिए चंडीगढ़ से जींद वापसी के किराये में बढ़ोतरी की गई है।
जींद-चंडीगढ़ रूट पर होता है 10 बसों का परिचालन
जींद-चंडीगढ़ रूट पर दस बसों का परिचालन होता है। इसमें लगभग 500 यात्री सफर करते हैं। ऐसे में चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी होगी। वापसी में यात्रियों को 15 रुपये अतिरिक्त किराया देना होगा।
अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया किराया : गुलाब सिंह दूहन
जींद डिपो के महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि चंडीगढ़ से जींद के किराये में 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। चंडीगढ़ से जींद आते समय यात्रियों को अब 235 रुपये की जगह 250 रुपये देने होंगे। यह किराया अस्थायी तौर पर बढ़ाया गया है। जब अंडरपास का निर्माण हो जाएगा तो बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया जाएगा। वहीं जींद से चंडीगढ़ जाते समय यात्रियों को 235 रुपये ही किराया देना होगा। जीरकपुर के पास अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण चंडीगढ़ से जींद आते समय बसों को 11 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS