हरियाणा में खतरनाक हुआ कोरोना : शनिवार को 54 छात्रों समेत 821 नए केस मिले, तीन की मौत भी हुई

प्रदेश में बढ़ता कोरोना का संक्रमण परेशानी बढ़ा रहा है। प्रदेश में शनिवार को 54 छात्रों समेत 821 नए केस सामने आए हैं जबकि तीन लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम में 141, करनाल में 123 हैं।
यमुनानगर में 9, करनाल में 23 और कुरुक्षेत्र में 21 छात्र पॉजीटिव पाए गए हैं। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं सरकार भी लगातार सख्ती बरत रही है। मास्क न पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने दिनभर अभियान चलाया और उनके चालान काटे। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि अब सप्ताह में दो दिन मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीके लगाए जाएंगे। शनिवार को 19581 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।
प्रदेश में कोरोना अपडेट
नए संक्रमित : 821
नई मौतें : 03
नए ठीक : 368
कुल संक्रमित : 2,78,961
कुल मौतें : 3093
कुल ठीक : 2,71,038
छह दिनों में 3,85,103 लोगों को लगाया टीका
हरियाणा में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पिछले छह दिनों में लगभग 3,85,103 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी है। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने कहा कि विभाग द्वारा सप्ताह के दो दिनों में 'मेगा वैक्सीन दिवस' शुरू करने की अनूठी अवधारणा का काफी लाभ हुआ है। अरोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज 14,581 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व, 'मेगा वैक्सीन दिवस' अभियान के तहत 15 मार्च को 1,58,901, 16 मार्च को 67,650, 17 मार्च को 14,199, 18 मार्च को 68,858 तथा 19 मार्च को 60,944 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 1,75,736 हेल्थ केयर वर्कर्स, जो कि कुल हेल्थ केयर वर्कर्स का करीब 80 प्रतिशत है, को वैक्सीन की पहली डोज तथा 1,05,210 हेल्थ केयर वर्कर्स, जो कि कुल हेल्थ केयर वर्कर्स की करीब 60 प्रतिशत हैं, को दूसरी डोज दी गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS