Women's Day : हिसार की डीसी समेत प्रदेश की इन 29 महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम

Womens Day : हिसार की डीसी समेत प्रदेश की इन 29 महिलाओं को सम्मानित करेंगे सीएम
X
हिसार की उपायुक्त डॉ. सोनी और एमडीयू की प्रो. सुमेधा को इंदिरा गांधी महिला शक्ति व रेवाड़ी की आशा को कल्पना चावला शौर्य अवार्ड मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को नारी शक्ति को एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने रविवार को यह ऐलान किया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि प्रदेश का मान बढ़ाने वाली 29 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 9 महिलाओं को राज्य स्तरीय समारोह में प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। इसके अलाव सभी जिलों में भी कार्यक्रम होंगे। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल पुरस्कार प्रदान करेंगे।

इंदिरा गांधी महिला शक्ति : हिसार उपायुक्त डाॅ प्रियंका सोनी और एमडीयू रोहतक से प्रोफेसर सुमेधा धानी को दिया जाएगा। (संयुक्त अवार्ड की स्थिति में प्रत्येक को 75000 रुपये की राशि मिलेगी)

कल्पना चावला शौर्य : रेवाडी की आशा को दिया जाएगा। (एक लाख मिलेंगे) आशा को यह अवार्ड उनकी विशेष उपलब्धियों के कारण मिलेगा।

खेल क्षेत्र : 9 खिलाड़ी (21-21 हजार), एक को प्रशंसा पत्र : चरखी दादरी की सोनू कुमारी, पानीपत की तनुजा देवी, झज्जर की प्रीति, भिवानी की ऐश्वर्या, हिसार की सोनिका और पूनम, जींद की विकास राणा, रोहतक की रामरती और स्वीटी को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। कैथल की सविता मलिक को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

सरकारी कर्मचारी : 2 को अवार्ड (21-21 हजार), 5 को प्रशंसा पत्र : सोनीपत की स्नेह लता व जींद की एएसआई रेणू चाहर को अवार्ड दिया जाएगा। प्रशंसा पत्र फतेहाबाद की स्नेहलता, पंचकूला की इंदू बाला, राजकुमारी, इंस्पेक्टर राजेश कुमारी, रितु कालरा को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

समाज सेवा : 3 को अवार्ड (21-21 हजार), तीन को प्रशंसा पत्र : अवार्ड कैथल की सुमन देवी व अंजु कुंडू, रेवाड़ी की विजय कुमारी काे दिया जाएगा। प्रशंसा पत्र कुरुक्षेत्र की मोनिका, दादरी की संतरा व जीरकपुर की अल्का शर्मा काे दिया जाएगा।

महिला उद्यमी : 2 महिलाओं को अवार्ड (21-21 हजार) : गुरुग्राम से हर्शिता गोयल व संतोश राठौर को मिलेगा अवार्ड

आंगनवाडी कार्यकर्ता : 9 को अवार्ड (21-21 हजार) : कैथल की सुमन, जींद की रीना, यमुनानगर की अनीता देवी, कुरुक्षेत्र की मनदीप, पलवल की रेणू सरौत, करनाल की अनीता, गुरूग्राम की पूनम, कैथल कीसुमित्रा देवी तथा पानीपत की ज्योति देवी को मिलेगा अवार्ड।

विधानसभा सदन चलाएंगी महिला विधायक

प्रदेश की विधान सभा में भी सोमवार का दिन खास होने जा रहा है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रदेश की पांच महिला विधायक सदन को चलाएंगी। हरियाणा के राजनीति के इतिहास में यह दिन स्पर्णिम अंक्षराें में दर्ज होगा। संभतय ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जब एक दिन के लिए सदन की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। महिला दिवस पर बजट सत्र की कार्यवाही के संचालन के लिए विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने पांच महिला विधायकों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला, कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, कांग्रेस विधायक किरण चौधरी, पूर्व सीपीएस एवं भाजपा विधायक सीमा त्रिखा और भाजपा विधायक निर्मल रानी को शामिल किया गया।

Tags

Next Story