यमुनानगर में डॉक्टर से ठगी : ठगों ने पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर बैंक अकाउंट से निकाले एक लाख 99 हजार 999 रुपये

यमुनानगर में डॉक्टर से ठगी : ठगों ने पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर बैंक अकाउंट से निकाले एक लाख 99 हजार 999 रुपये
X
डॉक्टर ने जैसे ही आरोपित द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर। साइबर ठगों ने सरोजनी कॉलोनी निवासी डॉ. विनय अग्रवाल को निशाना बनाकर उसके अकाउंट से एक लाख 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए। आरोपित साइबर ठगों ने डॉक्टर को उसके अकाउंट में पैन कार्ड अपडेट करने को कहा था। डॉक्टर ने जैसे ही आरोपित द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो उसके अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरोजनी कॉलोनी निवासी डॉ. विनय अग्रवाल ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर गत 11 दिसंबर को शाम पांच बजे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी बताया और उसके अकाउंट को पैन कार्ड से अपडेट करने के लिए कहा। उसने आरोपित पर विश्वास करके उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक किया। जिसके बाद उसके अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया।

डॉक्टर ने बताया कि आरोपितों ने उसके अकाउंट से एक लाख 99 हजार 999 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने आरोपितों के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया मगर वह बंद मिला। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story