बर्फ फैक्ट्री में बदमाशों का तांडव, लेबर को पीटकर पांच लाख ले गए

बर्फ फैक्ट्री में बदमाशों का तांडव, लेबर को पीटकर पांच लाख ले गए
X
थाना रोहड़ाई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी

जीवड़ा में एक बर्फ फैक्ट्री में रात के समय दो श्रमिकों के साथ मारपीट करने के बाद बदमाश पांच लाख रुपए ले गए। थाना रोहड़ाई पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

अशोक कुमार ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि उसने गांव में ही बर्फ फैक्ट्री लगाई हुई है। राजस्थान के राबड़का निवासी आकाश और जींद जिला के सफीदों निवासी नरेश कुमार व अन्य श्रमिक फैक्ट्री में रहते हैं। रात को आकाश लेबर को काम के लिए जगाने फैक्ट्री में गया तो उसे एक अनजान व्यक्ति दिखाई दिया। आकाश ने उससे पूछताछ की तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आकाश के विरोध करने पर हमलावर ने बाहर खड़े अपने अन्य साथियों को आवाज देकर बुला लिया। सभी ने आकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे श्रमिक नरेश की नींद खुल गई। वह बचाव के आगे आया तो उस पर भी हमला कर दिया। बदमाश बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी की चाबी मांगने लगे।

अन्य श्रमिकों के आने पर हुए फरार

फैक्ट्री में झगड़े की आवाजें सुनकर अन्य श्रमिक भी वहां पहुंच गए। इसी बीच हमलावर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए। अशोक ने बताया कि सुबह जब उसका बेटा कुशलराज मेरठ से वापस आकर फैक्ट्री पहुंचा, तो उसने बताया कि फैक्ट्री के आफिस में रखे पांच लाख रुपए भी गायब हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

Tags

Next Story