रेप केस में गुड़गांव पुलिस को शाहरुख खान की तलाश, छात्रा से छेड़छाड़ करने पर ओसामा गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज : गुरुग्राम
गुरुग्राम में कंप्यूटर क्लास जा रही छात्रा को छेडऩे के आरोप में भोंडसी थाना पुलिस ने ओसामा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। भोंडसी थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 14 साल की किशोरी क्षेत्र में ही कंप्यूटर क्लास के लिए जाती है। आरोप है कि शुक्रवार को जब वह कंप्यूटर क्लास जा रही थी तो रास्ते में दुकान पर काम करने वाले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हुए हाथ पकड़ लिया। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। छात्रा ने आपबीती घर जाकर अपनी मां को बताई जिसने भोंडसी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान मेवात निवासी ओसामा के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए दबिश मार रही गुड़गांव पुलिस
गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस शाहरुख खान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दरअसल डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, करनाल निवासी महिला ने बताया कि वह डीएलएफ फेज-2 एरिया में किराए पर रहती है। उसकी दोस्ती कुछ समय पहले बीकानेर निवासी शाहरुख खान से हुई थी। आरोप है कि शाहरुख खान 5 दिसंबर 2021 को उसे डीएलएफ फेज-2 एरिया के हैरिस कोर्ट में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS