Haryana Weather Today : बारिश के बाद ठंड का प्रकोप, सुबह से कोहरा और शीतलहर से जनजीवन अस्त- व्यस्त

Haryana Weather Today : बारिश के बाद ठंड का प्रकोप, सुबह से कोहरा और शीतलहर से जनजीवन अस्त- व्यस्त
X
मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां के बाद शीत ऋतु ने अपना चरम तेवरों के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

Weather Today : रिकॉर्ड तोड बारिश के बाद सम्पूर्ण हरियाणा में सोमवार सुबह से ही कोल्ड-डे की स्थिति, और शीतलहर ने कड़ाकेदार ठंड के तीखे तेवरों से आगाज किया। कई जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से राहत पाई। मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां के बाद शीत ऋतु ने अपना चरम तेवरों के साथ अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। सोमवार सुबह से आसमान साफ है, लेकिन ठंड में इजाफा हुआ है। इलाके में एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं ने अपना डेरा जमा लिया है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि आज़ सम्पूर्ण सूबे में सभी जिलों में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है आज सूबे में अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस से 12.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। और न्यूनतम तापमान 5.7 से 10.9 तक दर्ज किया गया है। आज पूरे सूबे में सबसे ठंडा जिला महेंद्रगढ़ और स्थान नारनौल रहा है।

हवाओं की गति में तेजी की वजह से कोहरा और धुंध में कमी है परन्तु वर्तमान में वातावरण में नमी भरपूर मात्रा में नमी मौजूद हैं हवाओं की गति में कमी आने पर कोहरा में बढ़ोतरी होगी। और आगे आने वाले तीन -चार दिनों दिनों में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर तापमान में गिरावट जारी रहेगी जिसकी वजह से लोगों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। जबरदस्त बारिश की गतिविधियों ने किसानों की फसलों को अमृत वरदान दिया है। और हरियाणा एनसीआर में बढ़े हुए प्रदुषण से मुक्ति मिली है जिसकी वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है। इसके अलावा दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा का जलस्तर में वृद्धि हुई है।

Tags

Next Story