Paddy Purchase : खराब मौसम के बावजूद धान खरीद का टारगेट हासिल कर सकता है हरियाणा

सुरेन्द्र असीजा/फतेहाबाद। प्रदेश में बाढ़ग्रस्त जिलों के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर सभी जिलों में परमल धान कटाई का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। किसानों ने मण्डियों में धान बेच भी लिया है। अभी तक मुख्य मंडियों में 70 से 80 फीसदी तक धान बिक चुका है।
प्रदेश सरकार ने इस बार प्राकृतिक आपदा व बारिश की कमी के कारण धान का कम उत्पादन होने का अनुमान लगाया था। ऐसे में प्रदेश सरकार का 60 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल-सा लग रहा है लेकिन अभी तक प्रदेश की मण्डियों में 51 लाख 11 हजार 58 मीट्रिक टन धान की सरकारी खरीद हो चुकी है। ऐसे में उम्मीद जगी है कि जैसे-तैसे प्रदेश सरकार अपने टारगेट को हासिल कर लेगी।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 31 अक्टूबर तक सरकारी एजेंसियों द्वारा 2183 से 2203 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर कुल 51 लाख 11 हजार 58 एमटी धान की खरीद की गई है। हालांकि अभी फतेहाबाद, कैथल, सिरसा, अम्बाला, कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर बाढ़ के कारण धान कटाई में देरी हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि 20 फीसदी अभी धान मण्डियों में ओर आ सकता है।
धान खरीद के मामले में कुरूक्षेत्र अव्वल
अब तक धान खरीद के मामले में कुरूक्षेत्र जिले ने बाजी मारी है। कुरूक्षेत्र में तीनों खरीद एजेंसियां हैफेड, फूड एंड सप्लाई व हरियाणा वेयर हाऊस ने 9 लाख 69 हजार 296 एमटी धान की खरीद की है। दूसरे स्थान पर करनाल जिले का नंबर आता है। करनाल में 9 लाख 46 हजार 945 एमटी धान की खरीद हुई है। कैथल जिले में 8 लाख 54 हजार 940 एमटी धान की खरीद हो चुकी है। फतेहाबाद में 31 अक्टूबर तक 6 लाख 30 हजार 779 एमटी धान एजेंसियों ने खरीदा है। अम्बाला जिले में 5 लाख 43 हजार 690 तो सिरसा जिले में 1 लाख 33 हजार 424 एमटी धान की खरीद की है।
सबसे ज्यादा वेयर हाऊस ने खरीदी धान
प्रदेश के कुल 2 लाख 64 हजार 340 किसानों ने अभी तक मण्डियों में परमल धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेची है। इनमें फूड एंड सप्लाई ने 27 लाख 19 हजार 467 एमटी, हैफेड ने 15 लाख 82 हजार 2 एमटी व हरियाणा वेयर हाऊस ने 80 लाख 95 हजार 88 एमटी धान की खरीद की है। कुरूक्षेत्र में 50146, करनाल में 44 हजार 412, कैथल में 35901, फतेहाबाद में 29975, अम्बाला में 30541 व सिरसा में 7486 किसानों ने धान मण्डियों में बेचा है।
ये भी पढ़ें- हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव : शिल्पकला की सच्ची संवाहक बनीं साक्षी और ममता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS