Paddy Rate : 1121 धान के भाव ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, अभी और आएगी तेजी

हरिभूमि न्यूज. उचाना ( जींद )
हाथ से कटे 1121 धान के भाव में निरंतर तेजी आ रही है। चार सालों के बाद भाव में तेजी आई है। इन दिनों 2018 में 3724, 2019 में 3031, 2020 में 3250 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव रहे थे। इस साल अब तक 4011 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव पहुंचे हैं। किसानों को पांच हजार तक भाव होने की उम्मीद है। 1121 हाथ से कटे धान की परचेज करने वालों का मानना है कि आने वाले दिनों में भाव बढ़ सकते है। इस बार चावल की डिमांड ज्यादा है। कई सालों के बाद ऐसी तेजी आई है।
किसानों ने बताया कि हाथ से काटे 1121 धान की डिमांड ज्यादा है। भाव भी कई सालों में ज्यादा मिल रहे हैं। चार हजार तक भाव पहुंच गए हैं। चावल की डिमांड होने से भाव बढ़ने की उम्मीद है। लगातार भाव में तेजी हो रही है। 1121 हाथ से काटे गए धान के भाव इस साल सीजन की शुरूआत से ही तेज हैं। आने वाले दिनों में ये भाव बढ़ने की उम्मीद है। पांच हजार तक भाव माना जा रहा है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने बताया कि कई सालों के बाद भाव चार हजार पार हाथ से काटे गए 1121 धान के हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS